7. जब चारों ओर समस्या हो तो ये करे| Best When Surrounded by Challenges Story in Hindi.

किसी ने बड़ी कमाल की बात कही हैं कि गुरूर में इंसान को इंसान नहीं दिखता, अपनी ही छत पर खड़े हो जाओ तो अपना मकान नहीं दिखता|
दोस्तों, आज की कहानी इस पर हैं जब इंसान चारों तरफ से मुसीबतों से घिरा रहता हैं तो उसे क्या करना चाहिए?
डरना तो बिल्कुल भी नहीं चाहिए,अगर ऊपर वाले ने आपको किसी मुसीबत में डाला हैं तो वही आपको उससे बाहर निकलने का रास्ता भी अवश्य दिखाएंगे| तो आइए, दोस्तों ऐसे  ही बहुत शानदार कहानी को आपके सामने प्रस्तुत करते हैं|
तो दोस्तों ये कहानी हैं एक जंगल की जहां एक शाम में मौसम बदल चुका था| काली घटाए छा चुकी थी, मौसम डरावना सा हो चुका था, बिजलियाँ चमक रहीं थीं और अचानक से बिजली गिरी और उस बिजली के गिरने की वजह से जंगल में आग लग गयी|
जानवर अपनी जान बचाने के लिए इधर से उधर भाग रहे थे| उन जानवरों में सुनहरे बालों वाली एक हिरनी भी थी, जो भाग रहीं थीं और समस्या ये थी कि हिरनी प्रेग्नंट थी, दर्द में थी और बच्चों को जन्म देने वाली थी|
लेकिन उस वक्त उसके सामने सबसे बड़ी समस्या यह थी कि पहले वो खुद की जान बचानी थी उसके बाद नन्हें – नन्हें बच्चों को इस दुनिया में लाना था|
हिरनी दौड़ती चली जा रहीं थीं और वह जंगल के एक कोने में जा पहुंची, जहां एक नदी थी|
नदी के किनारे पहुंचने के बाद हिरनी एक गहरी सास ली, थोड़ा सा पानी पीया और अब हिरनी अपने लिए एक सुरक्षित सा स्थान ढूँढने लगी जहां वह अपने बच्चों को जन्म दे सके|
अचानक से उसे लगा कि शायद कोई उसका पीछा कर रहा हैं| उसने तिरछी नजरों से छुपकर देखा तो मालूम चला कि झाड़ी के पीछे छुपकर के एक शिकारी बैठा हुआ था| जो अपनी बन्दूक में गोली भर रहा था और इन्तेजार में था कि कब वो निशाना लगाए हिरनी पर और उसे मारकर के ढेर कर दे|
हिरनी को समझ में नहीं आ रहा था कि हो क्या रहा हैं, जंगल में आग लगी हुई हैं और इस तरफ  शिकारी आ गया हैं|
हिरनी अपनी जान बचाने के लिए भागने के लिए दिशा बदलने ही वाली ही थी कि जैसे ही वो पलटी उसे दिखाई दिया एक खुंखार सा शेर|अब हिरनी के सामने चारों तरफ परेशानी थी|
एक तरफ नदी थी जिसे देखकर उसे साफ पता चला रहा था कि वह उसको पार नहीं कर सकती हैं| दूसरी तरफ जंगल में आग लगी हुई थी| तीसरी तरफ शिकारी बैठा हुआ था और चौथी तरफ शेर आ चुका था|
हिरनी के सामने संकट ही संकट था कहीं से कोई मौका नहीं था कि वो अपनी जान बचा जा सके| हिरनी ने एक बार सोचा कि मरना तो है ही तो क्यों ना शान से मरा जाए|
हिरनी अब कि बार शिकारी की तरफ फेस करके खड़ी हो गयी| आँखे बंद करके और इस इन्तेजार में की कब गोली चलेगी| इन सबके बीच में ऊपर वाले को धन्यबाद देने लगी जिंदगी के लिए, ऊपर वाले शुक्रिया अदा करने लगी और कहने लगी हे ऊपर वाले मेरी जान बचा लीजिए, सब कुछ अब आपके हाथ में हैं|
मेरे नन्हें – नन्हें बच्चों को इस दुनिया में आने का मौका दीजिए, उन्हें दुनिया देखने का मौका दीजिए|
वो कहते हैं चमत्कार होता हैं, जंगल में आग लगी हुई थी| अचानक से एक चिंगारी उछली और जाकर के शिकारी की आँख में लगी|
शिकारी ने जेसे ही गोली चलाई, गोली तो चली, लेकिन आँख में वो चिंगारी जाकर लगी तो निशाना भटक गया और गोली हिरनी के वजहाय जाकर शेर को लग गयी और शेर उसी पल घायल होकर जमीन पर गिर गया|
शिकारी के आँख में आग, जो चिंगारी जाकर पहुंची थी, उस समय वह शिकारी अपनी आंख को बचाते हुए वहां से भाग गया|
शेर जमीन पर था, शिकारी भाग चुका था, अचानक से मौसम बदला और हल्की हल्की बारिश बूंदे आसमान से जमीन पर गिरने लगी, बारिश होने लगी|
जंगल की आग धीरे-धीरे बुझने लगी और  हिरनी ने उस  सुहावने मौसम में नन्हें-नन्हें बच्चों को जन्म दे दिया|
दोस्तों, ये छोटी सी कहानी हैं लेकिन हमे बहुत बड़ी बात सिखाती हैं| हम में कई सारो से के साथ ये हिरनी वाला सीन होता हैं| हम सब  चारों तरफ संकट से घिर जाते हैं, हमे समझ नहीं आता हैं कि अब हम जिंदगी में क्या करें?
हर तरफ हमारे सामने समस्या खड़ी होती हैं| दोस्तों, हमेशा एक बात याद रखिए जिंदगी हैं तो समस्या तो आयेंगी| अमीर से अमीर आदमी को भी समस्या का सामना करना पड़ता हैं, बड़ी- बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं|
लेकिन जब चारों तरफ से समस्या आ जाए तो क्या करें?? जो  हिरनी ने किया वही करें, आंखें बंद करे और ऊपर वाले को याद करें, कहें हे ईश्वर मुझे शक्ति देना मेरी समस्याएं को खत्म करने की और सब कुछ आपके हवाले हैं, अब सौप दिया इस जीवन का हर भार तुम्हारे हाथों में|
है जीत तुम्हारे हाथ में, हार तुम्हारे हाथों में बस यही गुनगुना देना सब कुछ आसान हो जाएगा|
दोस्तों, जब समस्या चारों तरफ से हो तो दिल से उपर को याद करें और उनका शुक्रिया कीजिए, वो हर चीज के लिए क्योंकि ऊपर वाला कभी भी आपके साथ गलत नहीं करेंगे|

दोस्तों, ‘आपको हमारा यह आर्टिकल जब चारों ओर समस्या हो तो ये करे| Best Motivational Story in Hindi.. कैसा लगा? आप हमें कमेंट करके बताए और हमारे इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करना ना भूले|

Follow Us-

Facebook :– Click Here

Twitter :– Click Here

Instagram :–  Click Here

Thanks for Reading
Sanjana Singh


यह भी पढे:- Click Here 

नीरज चोपड़ा की जीवनी| Best Neeraj Chopra Biography in Hindi.

93. नीरज चोपड़ा की जीवनी| Best Neeraj Chopra Biography in Hindi.

नीरज चोपड़ा जिन्हें जावेलिन थ्रोइंग के क्षेत्र में 'जवान जावेलिन थ्रोवर' के रूप में पहचाना जाता है, एक प्रमुख भारतीय खिलाड़ी हैं| उन्होंने अपनी प्रतियोगिताओं में अनगिनत मेडल और पुरस्कार जीते हैं और उनका नाम भारतीय खेल के इतिहास में ...
जिया शंकर की जीवनी| Best Jiya Shankar Biography in Hindi.

92. जिया शंकर की जीवनी| Best Jiya Shankar Biography in Hindi.

जिया शंकर, जिन्हें मुंबई के सपनों के शहर में जन्मा हुआ है, यह एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं, जो न केवल खूबसूरत दिखने में हैं, बल्कि उनमें बहुत ही विशेष प्रतिभा भी हैं| जिया शंकर ने टीवी शो "मेरी ...
अभिषेक मल्हान की जीवनी| Best Abhishek Malhan Biography in Hindi.

91. अभिषेक मल्हान की जीवनी| Best Abhishek Malhan Biography in Hindi.

अभिषेक मल्हान, एक प्रसिद्ध भारतीय यूट्यूबर हैं, जिन्होंने अपने यूट्यूब चैनल "फुकरा इंसान" पर वीडियो अपलोड करके प्रसिद्धि और पहचान हासिल की हैं| उन्होंने अपने सपनों को पूरा करने के बाद यूट्यूबर बनने का निर्णय लिया और अपने यूट्यूब चैनल ...
एलविश यादव की जीवनी| Best Elvish Yadav Biography in hindi.

90. एलविश यादव की जीवनी| Best Elvish Yadav Biography in hindi.

दोस्तों, हम आज बात करने जा रहे हैं,  सोशल मीडिया के एक बहुत ही बड़े इन्फ्लून्सर और क्रीएटर जो की भारत या विदेशों मे भी अपनी पहचान बना ली है| जिनका नाम एलविश यादव हैं| आज की दुनिया एलविश एक ...
पुनीत सुपरस्टार की जीवनी| Best Puneet Superstar Biography in Hindi.

89. पुनीत सुपरस्टार की जीवनी| Best Puneet Superstar Biography in Hindi.

दोस्तों हम आज बात करने वाले हैं लॉर्ड पुनीत की| जो अपने मजेदार वीडियो के लिए बहुत प्रसिद्ध और लोग उन्हे उनकी  वीडियो के द्वारा ही जानते हैं| जिन्हे वह इंस्टाग्राम, टकाटक और अन्य प्लेटफॉर्मों पर पोस्ट करते हैं| आज ...
मनीषा रानी की जीवनी| Best Manisha Rani Biography in Hindi.

88. मनीषा रानी की जीवनी| Best Manisha Rani Biography in Hindi.

दोस्तों, हम आज बात करने जा रहे हैं, बिहार के मुंगेर में जन्मी मनीषा रानी की| यह एक सोशल मीडिया इन्फुलेंसर के साथ-साथ टिक टोकर, इंस्टाग्राम स्टार, मॉडल, यूट्यूबर भी हैं| इनकी आवाज और इनकी अदाओं के ना जाने कितने ...