6. रामायण की सबसे ज्यादा प्रेरित करने वाली कहानी| Best Motivational Story From Ramayan in Hindi.

रामायण की सबसे ज्यादा प्रेरित करने वाली कहानी| Best Motivational Story From Ramayan in Hindi.

रामायण की सबसे ज्यादा प्रेरित करने वाली कहानी| Best Motivational Story From Ramayan in Hindi.
Best Motivational Story From Ramayan in Hindi.

दोस्तों हमारी आज रामायण की सबसे ज्यादा प्रेरित करने वाली कहानी यह बात सिखाती है कि छोटे से छोटा प्राणी यानि कमजोर से कमजोर, जिसको अपने अंदर लगता है कि मेरे अन्दर तो कुछ है ही नहीं|

मैं तो लायक ही नहीं हूँ| वो भी विशाल काम कर सकता है| बस मनोभावना होनी चाहिए, आपके इमोशंस सही होने चाहिए| तो आइए दोस्तों हमारे आज के इस आर्टिकल को पढ़ते हैं और अपने आप को प्रेरित करते हैं- 

रामायण की सबसे ज्यादा प्रेरित करने वाली कहानी| Best Motivational Story From Ramayan in Hindi. 

दोस्तों यह कहानी रामायण की हैं| यह कहानी उस समय की है, जब प्रभु श्रीराम ने अपना लंका विजय अभियान शुरू किया था| वह लंका पर विजय पाने के लिए उस अभियान को छेड़ चुके थे|

साथ में उनके विशाल वानर सेना थी और उनके छोटे भाई लक्ष्मण भी उनके संग ही थे और पूरी उम्मीद थी कि विजय प्राप्त की जाए|

लेकिन सबसे बड़ी समस्या यह आ रही थी कि उस विशाल समुद्र को पार कैसे किया जाए?

लंका तक कैसे पहुँचा जाए?

उस विशाल समुद्र में ऊँची-ऊँची लहरे उठकर के आ रहो थी| इतनी विशाल सेना उस समुद्र को ना तो तैर करके पार सकती थी और ना ही उड़ कर के पार कर सकती थी| प्रभु श्रीराम ने बहुत बार प्रार्थना की, विनती की कि समुन्द्र देव शांत हो जाइए|

लेकिन उधर से कोई उत्तर नहीं मिल रहा था|

प्रभु श्रीराम को क्रोध आ गया और उन्होंने अपना दिव्य अस्त्र ब्रह्मास्त्र निकाला और चलाने के तैयारी में थे कि तभी अचानक से श्रीराम जी के सामने समुद्र देव प्रकट हुए| क्षमा याचना माँगने लगे, माफी मांगने लगे कि प्रलय से पहले प्रलय नहीं लाइए प्रभु श्रीराम|

बाकी आपकी इच्छा है, आप मुझे मेरी मर्यादा बनाए रखने के लिए मुझे माफ कीजिए| अगर आप मुझे माफ नहीं करेंगे तो सब कुछ खत्म हो जाएगा| जल का जो रूप है वो खत्म हो जाएगा, ऐसा मत कीजिए|

प्रभु श्रीराम कहा फिर क्या किया जाए, इसे पार करके लंका कैसे पहुँचा जाए| तो समुद्र देव ने बताया कि आपकी सेना में नल और नील नाम के दो भाई है| जिनको बचपन में ऋषियों ने श्राप दिया था|

क्योंकि ये ऋषियों के सामान उठा-उठाकर नदी में फेंक रहे थे, तो उन्होंने श्राप दिया था कि अब जो भी तुम फेंकोंगे वो पानी में डूबेगा नहीं बल्कि तैरता रहेगा| तो आपको इन्हीं की मदद लेनी चाहिए|

जब ये दोनों पत्थर समुद्र में फेंकेंगे तो पत्थर तैरने लगेंगे| इनके मदद से सेतु का निर्माण शुरू करवाइए| ज़न ये सेतु का निर्माण होगा तो ये राम सेतु बनेगा, तो आपका बंधन, आपका गायन पूरी सृष्टि करेगी कि इतना विशाल काम यहाँ हुआ है और जब ये दोनों भाई इस सेतु का निर्माण करेंगे, तो मैं पूरी मदद करूँगा उस सेतु को बाँधे रखने में| आपका पूरा साथ दूँगा|

प्रभु श्रीराम ने कहा ठीक है फिर यहीं होगा| उन्होंने अपनी सेना से कहा कि लग जाइए काम पे| पत्थरों पर जय श्री राम लिखा गया, पत्थर तैरने लगे| श्रीराम सेतु का निर्माण होने लगा और प्रभु श्रीराम ऊपर वाले की भक्ति में भगवान शिव की अराधना में बैठ गए|

तभी उन्होंने देखा कि एक छोटी सी गिलहरी उस सेतु निर्माण में अपना योगदान दे रहीं थीं|

पता नहीं क्या कर रहीं थीं, बार-बार समुद्र के किनारे आती और फिर वापस जाती उन पत्थरों के बीच में और फिर वापस आती| उन्हें कुछ तो लगा की यह गिलहरी कुछ ना कुछ करने की कोशिश कर रहीं हैं|

श्रीराम जी ने हनुमान जी से कहा कि उस गिलहरी को पकड़ कर मेरे पास लाओ| हनुमान जी गए और उस गिलहरी को पकड़ कर के लाए| प्रभु श्रीराम ने उनसे पूछा कि आप ये क्या कर रहीं हैं?

यहाँ इतने बड़े सेतु का निर्माण हो रहा है| आप कहाँ बीच में परेशान हो रहीं हैं| उस गिलहरी ने प्रभु श्रीराम से कहा कि भगवान माफ कीजिएगा| लेकिन आज आपने धर्म के लिए युद्ध छेड़ा है|

आपने नारी सम्मान के लिए, नारी रक्षा के लिए, माता सीता की रक्षा के लिए, उनके गौरव की गरिमा के लिए, उसकी रक्षा के लिए, सम्मान के लिए जो युद्ध छेड़ा है, उसमे मैं भी अपना योगदान देना चाहती हूँ|

मैं यहाँ किनारे से कुछ मिट्टी, कुछ रेत अपने साथ ले जाती हूँ और वहाँ जाकर के पत्थरों के बीच में छोड़ देती हूँ| ताकि जब आप पत्थर पे चले तो यह पत्थर आपको ना चुभे|

मैं इतनी बड़ी तो नहीं हूँ कि पत्थर वहाँ पहुँचा दूँ| इसलिए मिट्टी पहुँचाने का काम कर रही हूँ| प्रभु श्रीराम बहुत खुश हुए, उन्होंने पूछा कि आपको डर नहीं लग रहा हैं| यहाँ इतनी विशाल सेना कहीं किसी के पैर के नीचे आप दब गई, तो आपकी मौत हो जाएगी|

गिलहरी ने कहा कि इतने बड़े युद्ध में अगर मेरी मौत भी हो जाए, आप माता सीता की गरिमा की रक्षा के लिए, उनके गौरव की रक्षा के लिए इतना विशाल युद्ध छेड़ चुके हैं, धर्म की रक्षा के लिए, अगर इसमे मेरी जान भी चली जाए तो कोई बात नहीं| मेरे लिए यह सम्मान की बात होगी, गौरव की बात होगी|

उस नन्ही गिलहरी ने इतनी बड़ी-बड़ी बातें की तो प्रभु श्रीराम गद-गद हो गए और उन्होंने उस गिलहरी की पीठ पर अपनी उँगलियों को फेर दिया|

कहा जाता है कि गिलहरी की पीठ पर वो जो निशान होते है, वो प्रभु श्रीराम की उँगलियों के निशान है|

दोस्तों यह खत्म हो गई लेकिन यह बहुत बड़ी बात सिखाती है कि छोटे से छोटा प्राणी यानि कमजोर से कमजोर, जिसको अपने अंदर लगता है कि मेरे अन्दर तो कुछ है ही नहीं| मैं तो लायक ही नहीं हूँ|

वो भी विशाल काम कर सकता है| बस मनोभावना होनी चाहिए, आपके इमोशंस सही होने चाहिए|

अगर आपको लगता है कि यह काम आपके लायक नहीं है तो आप अपनी ताकत का अंदाजा लगाईयें| आप सब कुछ कर सकते हैं, आप चामत्कार कर सकते हैं| छोटे से छोटा व्यक्ति भी बड़े से बड़ा काम आसानी से कर सकता है|

बस सही इमोशंस की, सही मेहनत की जरूरत है और दूसरी बात जितना हो सके उतना इस दुनिया के काम आते रहिए, औरों के काम आते रहिए, उनके चहरे पर मुस्कान लाने का काम करते रहिए|

दोस्तों, ‘आपको हमारा यह आर्टिकल रामायण की सबसे ज्यादा प्रेरित करने वाली कहानी| Best Motivational Story From Ramayan in Hindi. कैसा लगा? आप हमें कमेंट करके बताए और हमारे इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करना ना भूले|

Follow Us-

Facebook :– Click Here

Twitter :– Click Here

Instagram :–  Click Here

Thanks for Reading
Sanjana Singh


यह भी पढे:- Click Here 

मुकेश अंबानी की जीवनी| Best Mukesh Ambani Biography in Hindi.

3. मुकेश अंबानी की जीवनी| Best Mukesh Ambani Biography in Hindi.

Mukesh Ambani मुकेश अंबानी न केवल भारत के बल्कि विश्व के भी सबसे शक्तिशाली व्यापारियों में से एक हैं| वह इस समय रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में कार्यरत हैं, और उनकी यह कंपनी विश्व ...
राधिका मर्चेन्ट की जीवनी| Best Radhika Merchant Biography in Hindi.

2. राधिका मर्चेन्ट की जीवनी| Best Radhika Merchant Biography in Hindi.

Radhika Merchant राधिका मर्चेंट, एंकोर हेल्थकेयर के सीईओ वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं और भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी की बहू हैं| 30 दिसंबर 2022 को, राधिका और अनंत अंबानी की सगाई राजस्थान के नाथद्वारा में स्थित श्रीनाथजी के मंदिर में ...
अनंत अंबानी की जीवनी| Best Anant Ambani Biography in Hindi.

1. अनंत अंबानी की जीवनी| Best Anant Ambani Biography in Hindi.

Anant Ambani अनंत अंबानी देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन के बेटे मुकेश अंबानी की शादी 12 जुलाई को होने वाली है| शादी मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेन्शन सेंटर में होगी| हालांकि शादी के बाद के ...
मोहम्मद मुइज़्जु की जीवनी| Best Mohamed Muizzu Biography in Hindi.

100. मोहम्मद मुइज़्जु की जीवनी| Best Mohamed Muizzu Biography in Hindi.

मोहम्मद मुइज़्जु (15 जून 1978 को जन्म) एक मालदीवी राजनीतिक हैं, जो 17 नवंबर 2023 से मालदीव के राष्ट्रपति के तौर पर कार्यरत हैं| उन्हें उनके पार्टी ने नामांकन के लिए चयन किया गया था| जब पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यमीन ...
महात्मा गाँधी की जीवनी| Best Mahatma Gandhi Biography in Hindi.

99. महात्मा गाँधी की जीवनी| Best Mahatma Gandhi Biography in Hindi.

भारत को आजादी दिलाने में हमारे देश के कई स्वतंत्रता सेनानी का अहम योगदान था| उनमें से एक महात्मा गांधी का भी नाम हैं| इन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन भारत देश को अँग्रेजों की गुलामी ना करने के लिए जागरूक करते ...
सुशांत सिंह राजपूत की जीवनी| Best Sushant Singh Rajput Biography in Hindi.

97. सुशांत सिंह राजपूत की जीवनी| Best Sushant Singh Rajput Biography in Hindi.

सुशांत सिंह राजपूत एक ऐसा अभिनेता, जिसने अभी हाल ही में प्रसिद्धि प्राप्त की थी| सुशांत सिंह राजपूत का जीवन बड़ा ही संघर्ष पूर्ण रहा हैं| इन्होंने अपने जीवन में कई उतार-चढाव देखे, लेकिन उन सभी को नजरअंदाज करते हुए| ...