13. दोस्ती और प्यार की लड़ाई | Love Friendship Motivational Story in Hindi.


दोस्ती और प्यार की लड़ाई 
Love Friendship Motivational Story 


किसी ने बड़े कमाल की बात कही हैं कि ज्यादा कुछ तो नहीं जानता मैं प्यार के बारे में, पर जब तुम सामने आ जाती हो तो मेरी तलाश खत्म हो जाती हैं|

दोस्तों, हमारी आज की कहानी उन दोस्तों के लिए हैं, जो लाइफ में सिंगल हैं|एक कॉलेज में छः दोस्तों का ग्रुप था,जिसमें से तीन बेस्ट से भी बेस्ट वाले दोस्त थे|

उनके नाम निखिल,रितिक और नेहा था| तीनों ही बहुत Close Friend’s थे और रितिक को मालूम था उसके दो जो Best Friend’s हैं नेहा और निखिल दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं, दोनों के मन में एक-दूसरे के लिए Feeling’s हैं|

लेकिन दोनों एक-दूसरे को बोल नहीं पा रहे हैं|

एक दिन रितिक ने कोशिश की और दोनों की इस Topic में आमने सामने बात करायी|

फिर क्या दोनों की Friendship अब Relationship में बदल गयी|

दोनों की Love story शुरू हो गयी| 

कॉलेज में अब कोई भी पार्टी हो दोनों एक दूसरे के साथ हमेशा दिखाई देते थे और इनकी Love Story पर किसी भी प्रकार का कोई गलत प्रभाव नहीं पड़ा|

ऎसा इसलिए हुआ क्योंकि इनकी दोस्ती को सबसे आगे ले जाना वाला बन्दा रितिक था|

वो चाहता था कि उसके दोस्त हमेशा प्यार से रहे और उनकी Life Story में कोई ब्रेक ना आए और इसलिए ये Story आगे बढ़ती रही|

कुछ समय बाद निखिल को इस बात का एहसास होने लगा कि उसकी जो गर्लफ्रेंड हैं नेहा वो बहुत ही Demanding हैं|

उसे बड़े सारे गिफ्ट चाहिए होते हैं, बड़े-बड़े Surprise चाहिए होते हैं और शायद नेहा ये समझ नहीं पाती हैं कि Surprise हमेशा गिफ्ट की तौर में नहीं होते हैं|

कई बार कुछ Moment ऎसे होते हैं जो Surprise होते हैं|

कुछ Moment होते हैं जो हमेशा Memorable होते हैं|

लेकिन ये बात निखिल अपनी गर्लफ्रेंड को समझा नहीं पा रहा था|

फिर धीरे-धीरे वो महीना आ गया जिसे फरवरी कहते हैं जिसमें सभी Couples Valentine’s Week मनाते हैं|

फिर से नेहा ने वो सारी बाते निखिल के सामने रखी, जो वो हमेशा रखती थी, कि कितना प्रोत्साहित करने वाले दिन आ रहे हैं|

उसने बोला Rose day, Chocolate day, Teddy day Valentine day आने वाला हैं|

हम बाहर चलेंगे पार्टी करेंगे, डिनर करेंगे, बहुत सारे गिफ्ट तुम मुझे दोगे, उन गिफ्ट को देखकर मुझे बहुत खुशी होगी, लाइफ बदलने वाली, सब कुछ बहुत प्यारा होने वाला हैं|

Love Friendship Motivational Story 

जब वो ये सब कुछ बोल रही थी उसके चेहरे पर बहुत Excitement थी|

तभी अचानक से निखिल ने बोला कि मुझे एक हफ्ते के लिए अपने घर जाना हैं मेरी मम्मी की तबियत ठीक नहीं हैं तो उन्हें देखना हैं उनके साथ रहना हैं|

जैसे ही निखिल ने ये बोला, नेहा को तुरंत समझ में आ गया कि वो झूठ बोल रहा हैं|

नेहा ने बोला तुम झूठ बोल रहे हो, सच बोलो ना कि तुम्हें अब मेरे साथ रहना नहीं हैं, बड़ी नाराज हुई, बड़ी गुस्सा हुई और चुपचाप वहां से उठकर चली गई|

ऎसा लग रहा था कि Valentine’s Day Week शुरू होने से पहले इन दोनों का Breakup हो गया हो|

निखिल को समझ नहीं आ रहा था क्या हुआ हैं, वो अपने बेस्ट फ्रेंड के पास गया| रितिक को जाकर सारी बात समझायी की भाई वो नाराज हो गयी हैं|

उसे बड़े सारे Gifts चाहिए हैं, बड़े सारे Trips चाहिए, उसकी फर्माइश की बहुत बड़ी List हैं, मैं कहाँ से पूरा करूं|

हर किसी के साथ कॉलेज में होता हैं एक ऎसा बजट होता हैं जिसमें आपको अपनी लाइफ बितानी होती हैं| निखिल की भी यही समस्या थी| वो एक Middle Class परिवार का लड़का था| समझ नहीं पा रहा था कि इतना खर्चा कहाँ से करेगा|

रितिक ने बोला भाई चिंता मत करो सब ठीक होगा|

वहीं निखिल को कहीं जाना तो था नहीं फिर कुछ दिनों के बाद 14 फरवरी का दिन आया, वो कॉलेज में ही था|

14 फरवरी के दिन शाम में ही निखिल को रितिक का कॉल आता हैं| वो उसे एक Restaurant में बुलाता हैं|

Restaurant में जाते ही निखिल देखता हैं कि वहां पर शानदार सी एक पार्टी Organise की गयी हैं, वहां पर कुछ Special Arrangement थे|

जो निखिल और नेहा के लिए किए गए थे|

ये सब देखकर निखिल चौक जाता हैं, बड़े सारे वहां पर गिफ्ट रखे हुए होते हैं|

रितिक ने नेहा को भी उसी Restaurant में बुला रखा था जेसे ही नेहा निखिल को देखती हैं वो उसके पास जाकर बोलती हैं मुझे पता था, तुम मुझे Surprise दोगे और तुमने कितना अच्छा Surprise मुझे दिया|

तुम बहुत बेस्ट हो, बेस्ट बॉयफ्रेंड हो, ये सब बोलकर निखिल पर इतना प्यार बरसाने लगी|

इतना सब होने पर निखिल ने कुछ नहीं बोला वो खामोश रहा|

निखिल को समझ में आ गया कि सारा खर्चा और ये सारी Arrangement रितिक ने करायी हैं|

पार्टी over हुई, निखिल ने उसी दिन उसी वक्त नेहा को समझा दिया कि तुम्हारे और मेरे रास्ते अलग हैं|

तुम शायद लाइफ में कुछ और चाहती हो और मैं शायद कुछ और चाहता हूँ|

हमें अलग हो जाना चाहिए, उसी दिन निखिल ने अपना Breakup कर लिया|

ये सब करने के बाद तुरंत अपने दोस्त के पास गया और रितिक को जाकर गले लगा लिया और बोला कि भाई तुम हो मेरे सच्चे दोस्त|

आज तुमने मुझे सिखाया कि लाइफ में Relationship से ज्यादा बड़ी चीज़ होती हैं Friendship…..

ये Friendship हैं जिसकी वजह से आज तुमने इतना सारा खर्चा कर दिया|

मेरे भाई I love you…

जब ये सारी बात निखिल ने बोला तब रितिक ने सिर्फ एक बात बोली मेरे भाई! चिंता मत करना भाभी आना अभी बाकी हैं|

दोस्तों! ये छोटी सी कहानी ये Friendship, ये Love Story लाइफ में बहुत बड़ी बात सिखाती हैं|

अगर दोस्त आपके साथ हैं तो सब कुछ आपके साथ हैं, ये वही दोस्त होते हैं जो लड़ाई में, झगड़े में, प्यार में हर वक्त आपके साथ होते हैं|

जब आप अपने पार्टनर से कहीं मिलने जा रहे होते हैं तो आप घर में yhi बोलते हैं कि दोस्त के घर जा रहे हैं|

तो इन दोस्तों को कभी मत भूलना यार……..!

दोस्तों, ‘आपको हमारा यह आर्टिकल दोस्ती और प्यार की लड़ाई | Love Friendship Motivational Story in Hindi. कैसा लगा आप हमें कमेंट करके बताए और हमारे इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करना ना भूले|

Thanks For Reading
Sanjana

यह भी पढ़े –

Error: View c104f0bnmd may not exist

हमारे अन्य ब्लॉग भी पढ़े –

Error: View 4e17211ub9 may not exist