2. बेटी पराई तब होती हैं जब | Best Mother Daughter Love Story in Hindi.

बेटी पराई तब होती हैं जब | Best Mother Daughter Love Story in Hindi.
बेटी पराई तब होती हैं जब | Best Mother Daughter Love Story in Hindi.
Best Mother Daughter Love Story in Hindi.

बेटी पराई तब होती है” एक ऐसा कहावत है जो सामाजिक मान्यताओं और विचारधाराओं के साथ जुड़ा है| इसका मतलब है कि जब बेटी शादी के बाद अपने पति के घर में जाती है, तो वह वहाँ पराई (अजनबी) हो जाती है और उसकी पहचान उसके माता-पिता के घर से जुड़ जाती है| इस कहावत को उस समाजिक परंपरा और सोच का प्रतीक माना जाता है जो कई समाजों में मौजूद है| जिसमें बेटियों को उनके ससुराल में अपनी पूरी पहचान और स्वाधीनता नहीं मिलती है|

यह कहावत महिलाओं के सामाजिक स्थिति और उनके अधिकारों के संबंध में चुनौतियों को दर्शाने का भी प्रतीक हो सकता है और इसका उद्देश्य महिलाओं को समाज में उनके स्वाधीनता और समानता के लिए लड़ने के लिए प्रोत्साहित करना हो सकता है|

बेटी जब शादी के मंडप से ससुराल जाती है तब पराई नहीं लगती मगर जब वह मायके आकर हाथ मुंह धोने के बाद सामने टंगे टाविल के बजाय अपने बैग से छोटे से रुमाल से मुंह पौंछती है , तब वह पराई लगती है|

जब वह रसोई के दरवाजे पर अपरिचित सी खड़ी हो जाती है , तब वह पराई लगती है|

बेटी पराई तब होती हैं जब | Best Mother Daughter Love Story in Hindi.

जब वह पानी के गिलास के लिए इधर उधर आँखें घुमाती है , तब वह पराई लगती है|

जब वह पूछती है वाशिंग मशीन चलाऊँ क्या तब वह पराई लगती है|

जब टेबल पर खाना लगने के बाद भी बर्तन खोल कर नहीं देखती तब वह पराई लगती है|

जब पैसे गिनते समय अपनी नजरें चुराती है तब वह पराई लगती है|

जब बात बात पर अनावश्यक ठहाके लगाकर खुश होने का नाटक करती है तब वह पराई लगती है, 

और लौटते समय ‘अब कब आएगी’ के जवाब में ‘देखो कब आना होता है’ यह जवाब देती है, तब हमेशा के लिए पराई हो गई ऐसे लगती है|

लेकिन गाड़ी में बैठने के बाद जब वह चुपके से अपनी आखें छुपा के सुखाने की कोशिश करती| तो वह परायापन एक झटके में बह जाता तब वो पराई सी लगती|
नहीं चाहिए हिस्सा भइया मेरा मायका सजाए रखना|
कुछ ना देना मुझको, बस प्यार बनाए रखना ,
पापा के इस घर में, मेरी याद बसाए रखना ,
बच्चों के मन में मेरा, मान बनाए रखना ,
बेटी हूँ सदा इस घर की, ये सम्मान सजाये रखना|

बेटी से माँ का सफ़र (बहुत खूबसूरत पंक्तिया , सभी महिलाओ को समर्पित)

बेटी से माँ का सफ़र,  बेफिक्री से फिकर का सफ़र, 
रोने से चुप कराने का सफ़र उत्सुकत्ता से संयम का सफ़र, 
पहले जो आँचल में छुप जाया करती थी|
आज किसी को आँचल में छुपा लेती हैं|
पहले जो ऊँगली पे गरम लगने से घर को सर पे उठाया करती थी|
आज हाथ जल जाने पर भी खाना बनाया करती हैं|
पहले जो छोटी छोटी बातों पे रो जाया करती थी|
आज बो बड़ी बड़ी बातों को मन में छुपाया करती हैं|
पहले भाई, दोस्तों से लड़ लिया करती थी|
आज उनसे बात करने को भी तरस जाती हैं|
माँ, माँ कह कर पूरे घर में उछला करती थी|
आज माँ सुन के धीरे से मुस्कुराया करती हैं|
10 बजे उठने पर भी जल्दी उठ जाना होता था|
आज 7 बजे उठने पर भी लेट हो जाया करती हैं|
खुद के शौक पूरे करते करते ही साल गुजर जाता था|
आज खुद के लिए एक कपडा लेने को तरस जाया करती है|
पूरे दिन फ्री होके भी बिजी बताया करती थी|
अब पूरे दिन काम करके भी काम चोर कहलाया करती हैं|
एक एग्जाम के लिए पूरे साल पढ़ा करती थी|
अब हर दिन बिना तैयारी के एग्जाम दिया करती हैं|
ना जाने कब किसी की बेटी किसी की माँ बन गई|
कब बेटी से माँ के सफ़र में तब्दील हो गई .? बेटी है तो कल है|
बहुत प्यारी होती है बेटियाँ , न जाने लोग बोझ क्यों  समझते हैं बेटियाँ|
दोस्तों, ‘ आपको हमारा यह आर्टिकलबेटी पराई तब होती हैं जब | Best Mother Daughter Love Story in Hindi. कैसा लगा? आप हमें कमेंट करके बताए और हमारे इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करना ना भूले|

Follow Us-

Facebook :– Click Here

Twitter :– Click Here

Instagram :–  Click Here

Thanks for Reading
Sanjana Singh


यह भी पढे:- Click Here 

आकांक्षा दुबे की जीवनी| Best Akanksha Dubey Biography in Hindi.

87. आकांक्षा दुबे की जीवनी| Best Akanksha Dubey Biography in Hindi.

दोस्तों, हम आज बात करने जा रहे हैं| एक ऐसी मशहूर अभिनेत्री के बारे में जिन्होंने बहुत की कम समय में भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली हैं| जिनका नाम हैं आकांक्षा दुबे| यह एक भारतीय अभिनेत्री ...
प्रियंका चहर चौधरी की जीवनी| Best Priyanka Chahar Choudhary Biography in hindi.

86. प्रियंका चहर चौधरी की जीवनी| Best Priyanka Chahar Choudhary Biography in hindi.

दोस्तों हम आज बात करने जा रहे हैं, भारतीय टेलिविज़न की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चहर चौधरी की| जिन्होंने बहुत ही कम उम्र में कामयाबी प्राप्त कर ली| यह कई टीवी धारावाहिक शो में काम कर चुकी हैं लेकिन इन्हे प्रसिद्धि ...
अर्चना गौतम की जीवनी| Best Archana Gautam Biography in hindi.

85. अर्चना गौतम की जीवनी| Best Archana Gautam Biography in hindi.

दोस्तों हम आज बात करने जा रहे हैं एक ऐसी मशहूर अभनेत्री और मॉडल के बारे में जिन्होंने एक मिडल क्लास से होने के बावजूद भी आज अपनी एक अलग पहचान बना ली| जिन्होंने सौन्दर्य प्रतियोगिता में मिस बिकनी इंडिया ...
शालीन भनोट का जीवनी| Best Shalin Bhanot Biography in hindi.

84. शालीन भनोट का जीवनी| Best Shalin Bhanot Biography in hindi.

दोस्तों हम आज बात करने जा रहे हैं शालीन भनोट के बारे में,यह भारतीय अभिनेता और मॉडल हैं| इन्होंने अब तक अपने करियर में कई टीवी सीरियल और फिल्में की हैं| वर्तमान में ये आपको टीवी के विवादित शो बिग ...
अब्दु रोजिक का जीवन परिचय| Best Abdu Rozik Biography in Hindi.

83. अब्दु रोजिक का जीवनी| Best Abdu Rozik Biography in Hindi.

दोस्तों हम आज बात करने जा रहे हैं, ऐसे जाने माने मशहूर सिंगर के जीवन परिचय के बारे में| जिन्होंने बहुत कम उम्र ही सफलता प्राप्त की हैं| जो अपने कठिन परिश्रम और मेहनत के कारण यहाँ तक पहुँचे हैं| ...
रश्मिका मंदाना का जीवन परिचय| Best Rashmika Mandanna Biography in hindi.

82. रश्मिका मंदाना का जीवन परिचय| Best Rashmika Mandanna Biography in hindi.

दोस्तों आज हम बात करने जा रहे हैं ऐसी अभिनेत्री के जीवन परिचय के बारे में जिन्होंने अपनी अदाकारी और अपने डानसींग  स्किल्स से बॉलीवुड में हंगामा मचा दिया था| ये एक ऐसे अभिनेत्री है जो अपने कठिन परिश्रम से ...