90. एलविश यादव की जीवनी| Best Elvish Yadav Biography in hindi.

एलविश यादव की जीवनी| Best Elvish Yadav Biography in hindi.
एलविश यादव की जीवनी| Best Elvish Yadav Biography in hindi.
Best Elvish Yadav Biography in hindi.

दोस्तों, हम आज बात करने जा रहे हैं,  सोशल मीडिया के एक बहुत ही बड़े इन्फ्लून्सर और क्रीएटर जो की भारत या विदेशों मे भी अपनी पहचान बना ली है| जिनका नाम एलविश यादव हैं|

आज की दुनिया एलविश एक खुद मे ही बहुत बड़ा नाम हैं| यूथ में इनका काफी क्रैज़ देखने को मिलता हैं| फिलहाल इन्हे वर्तमान में बिगबॉस ओटीटी 2 में देखा जा रहा हैं, इन्होंने बिगबॉस के घर में वाइल्ड कार्ड के तौर में एंट्री ली हैं और घर में घुसते ही  इन्होंने बिगबॉस के घर का माहौल ही बदल दिया हैं|

लोग भी काफी खुश हैं और जिओ सिनेमा की रैंकिंग भी  इन्ही के आने से बढ़ गई हैं और लोग बिगबॉस ओटीटी देखने में ज्यादा दिलचस्पी इन्ही के कारण दिखा रहे हैं|

ऐसा माना जा रहा हैं कि बिगबॉस के इतिहास में एलविश पहले ऐसे वाइल्ड कार्ड है जिसके जीतने के चांस काफी ज्यादा हैं| लोग उनकी भाषा व् उनके अंदाज को बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं|

दोस्तों जैसा की हम सभी जानते हैं की हर सफल इंसान के पीछे उस इंसान की कड़ी मेहनत होती है| जो की उस इंसान को सफलता तक पहुंचाती है| तो आइए दोस्तों इनके जीवन परिचय को पढ़ते हैं-  एलविश यादव की जीवनी| Best Elvish Yadav Biography in hindi.

            नाम (Name)           एलविश यादव
        उपनाम (Nickname)            एलविश, राव साहब
       जन्मतिथि (Date Of Birth)              14 सितंबर 1997
       जन्मस्थान (Birthplace)               गुड़गांव, हरियाणा, भारत
        उम्र (Age)                        26 वर्ष
      राष्ट्रीयता (Nationality)                    भारतीय
      राशि (zodiac)                         मेष
       प्रसिद्धि (Popularity)       कंटेन्ट क्रीएटर यूट्यूबर, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर
     वैवाहिक स्थिति(Marriage Status)                      अविवाहित
       धर्म(Religion)                     हिन्दू
    गृह नगर (Home Town)       गुड़गांव, हरियाणा, भारत
      पेशा (Profession)        यूटूबर
  शिक्षा (Education)        B.com
  Debut (शुरुआत)     2016 में कॉमेडी और प्रैंक वीडियो से

 

कौन हैं एलविश यादव|| Who is Elvish Yadav?

एलविश यादव का जन्म  14 सितंबर 1997 में  भारत के हरियाणा राज्य के गुड़गाँव शहर में हुआ था| एल्विश यादव का बचपन से ही कॉमेडी के प्रति काफी रूचि थी|

जिसके बाद इन्होंने किसी तरह से अपने पास की ही कॉलेज़ से स्नातक की डिग्री प्राप्त की और साल 2016 से अपने करियर की शुरुआत यूट्यूब के माध्यम से की| एल्विश यादव स्कूल के समय से ही जितना अधिक पढ़ाई मे अच्छे थे उतना ही शरारती भी थे और अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपने कलाकारी से एक दूसरे को खूब हँसाते थे|

आज के समय में एलविश यादव को देश व् विदेश में भी जाना जाता हैं| हरियाणा के एलविश यादव आज के प्रसिद्ध यूट्यूबर तथा सोशल मीडिया इनफ्लुसर है|

जो की अपने कॉमेडी कंटेन्ट के लिए जाने जाते है| इनका यूट्यूब पर एलविश यादव नाम से यूट्यूब चैनल है| जिसमे 10 मिलियन से भी ज्यादा लोग इन्हे फॉलो करते हैं|

एल्विश यादव अपने क्रिएटिव कॉमेडी विडिओ के माध्यम से देश विदेश में भी प्रसिद्ध हो चुके हैं और वर्तमान समय में भारत के अलावा विदेशों की जनता भी एल्विश यादव को जानने लगी हैं|

एलविश यादव का लुक|| Elvish Yadav Look’s-

एलविश यादव देखने में बहुत ही आकर्षित हैं| उनकी स्माइल और भाषा लोग दोनों को ही बेहद पसंद करते हैं|

         कद (Height)        5 फीट 11 इंच
         वजन (Weight)          65 kg
      आँखों का रंग (Eyes Colour)           काला
      बालो का रंग (Hair Colour)          काला
         कमर (Waist)          32

एलविश यादव का परिवार|| Elvish Yadav Family’s-

एलविश यादव के फैमली में इनके पिता एक प्रोफेसर हैं जिनका नाम अवतार यादव हैं| इनकी माता जी का नाम सुषमा यादव हैं जो घर को ही संभालती हैं| इनकी एक बड़ी बहन भी हैं जिनका नाम कोयल यादव हैं और उनकी शादी हो चुकी हैं| एलविश का बचपन का नाम सिद्धार्थ था| इनके बड़े भाई ने इनका नाम बदलकर एलविश रख दिया| जो अब इस दुनिया में नहीं हैं| एलविश अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं| यूटूबर बनने में इनके परिवार ने इन्हे बहुत सपोर्ट किया था|

एलविश यादव की शिक्षा|| Elvish Yadav Education’s-

एलविश यादव बचपन से ही पढ़ाई में बुद्धिमान और तेज रहे हैं| क्लास में शरारती विद्यार्थी होने के बाद भी पढ़ाई में भी इनकी रुचि काफी थी| ऐमिटी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की|

इसके बाद इन्होंने अपने पास के ही हंसराज कॉलेज से B.Com की डिग्री हासिल की| जैसा की हमने जाना की एल्विश यादव बचपन से ही पढ़ाई लिखाई मे अव्वल थे और इसी बुद्धिमत्ता के आधार पर इन्होंने अपने 12th की परीक्षा मे 94% मार्क्स से उत्तीर्ण किया था|

एलविश यादव का करियर|| Elvish Yadav Career-

एल्विश यादव के करियर की शुरुआत टिकटॉक पर शॉर्ट विडिओ के माध्यम से हुई थी| जहां पर एल्विश अपनी फनी शॉर्ट वीडियोज़ को टिकटॉक पर अपलोड किया करते थे|

काफी समय टिकटॉक पर वीडियोज़ डालने के बाद इन्हें धीरे धीरे टिकटॉक के माध्यम से लोग जानने लगे थे| फिर एक दिन इनके खास दोस्त ने इन्हें सुझाव दिया की अगर तुम चाहो तो यूट्यूब पर भी अपनी वीडियोज़ अपलोड करके नाम और पैसे कमा सकते हो|

फिर उसी दिन से एल्विश यादव यूट्यूब पर भी विडिओ बनाकर अपलोड करना शुरू कर दिया। जब इन्होंने अपना यूट्यूब चैनल बनाया था तब ये एक परेंकस्टेर बनाना चाहते थे लेकिन इन्हें इन वीडियोज़ पर कुछ खास सफलता नहीं हासिल हुई और इस तरह से इनके कई दोस्त इन्हें चिढ़ाने भी लगे थे जिससे की एल्विश काफी निराश भी होते थे|

लेकिन फिर इन्होंने हार नहीं मानी और फिर बाद में इन्होंने Best Friends Good Friend नाम से एक वीडियो बनाई और यूट्यूब पर अपलोड किया। यह विडिओ अपलोड करने के दो दिन बाद से ही यह वीडियो इस तरह से वाइरल हुई की काफी कम समय में ही एल्विश के यूट्यूब चैनल पर अच्छे खासे सब्सक्राइबर हो गए|

जिसके बाद एल्विश ने उसी टॉपिक पर चार से पाँच वीडियोज़ और बनाई और अपने उसी यूट्यूब चैनल पर अपलोड की और चारों वीडियोज़ इस कदर वाइरल हुई की इन्हीं वीडियोज़ के माध्यम से काफी सारे लोग इन्हें जानने लगे और फिर एल्विश ने लगातार इसी प्रकार के कॉमेडी कंटेन्ट अपलोड करने लगे और ही कम समय में इन्होंने 1 मिलियन से से ज्यादा सब्सक्राइबर पूरे कर लिए| और फिर एल्विश ने अपनी टीम बनाई और टीम के साथ में अपने वीडियोज़ को बनाने लगे और इसी लगन से कार्य करने का यह नतीजा निकला की आज के समय में एल्विश के यूट्यूब चैनल पर 1 करोड़ से भी ज्यादा फॉलोवर्स हो चुके हैं|

एलविश यादव की टीम|| Elvish Yadav Team

एलविश की हर विडियो अलग अलग प्रकार की होती हैं| जिसमे कई तरह भूमिका निभाई जाति हैं| इसमे एलविश की मदद उनके दोस्त करते हैं| 

  • एल्विश यादव
  • अर्चित कौशिको
  • गोल्डी परी राजपूत
  • लक्ष्य कौशिको
  • हर्षिता गोयल
  • लव कटारिया
  • कीर्ति मेहरा
  • अनूप चहाली
  • समीर मुंगा
  • हर्षिता गोयल
  • बलराम सिरोही

एलविश यादव के बार में कुछ रोचक तथ्य-

1. एलविश अपनी देसी हरियाणवी लहजे के लिए ही काफी प्रसिद्ध हैं और अपनी विडिओ में उसी भाषा का प्रयोग करते हैं|

2.  इन्होंने 2016 में अपने यूटूबर बनने का सफर शुरू किया था|

3.  राजनीतिक रूप से हुआ है पीएम नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ से प्रेरित हैं|

4.  वह भारतीय यूट्यूब पर आशीष चंचलानी से बहुत प्रेरित हैं।

5. उन्हें पशुओं से भी बहुत प्रेम है लेकिन उनकी मां उन्हें पालतू जानवर रखने की अनुमति नहीं देती हैं|

Elvish Yadav Biography on (Social Media)

Facebook –  Click Here

Twitter –  Click Here

Instagram – Click Here

youtube :–  Click Here

दोस्तों, ‘आपको हमारा यह आर्टिकल एलविश यादव की जीवनी| Best Elvish Yadav in Hindi. कैसा लगा आप हमें कमेंट करके बताए और हमारे इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करना ना भूले|

Follow Us 

Facebook :– Click Here

Twitter :– Click Here

Instagram :–  Click Here

Thanks for Reading
Sanjana Singh


यह भी पढे:- Click Here 

80. क्रुणाल पंड्या का जीवन परिचय| Best Krunal Pandya Biography in Hindi.

क्रुणाल पंड्या बाँये हाथ के स्पिन गेंदबाज और बाँये हाथ के बल्लेबाज हैं| इनका पूरा नाम क्रुणाल हिमांशु पंड्या हैं| यह बरोडा की टीम के लिए घरेलु क्रिकेट खेलते हैं| उन्हें भारत के ऑल-राउंडर क्रिकेटरों में गिना जाता हैं| तो ...
दीपिका पादुकोणफ की जीवनी Best Dipika Padukone Biography (Jivni, Jivan Parichay) in Hindi.

79. दीपिका पादुकोण की जीवनी| Best Deepika Padukone Biography in hindi.

दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री और मॉडल हैं| दीपिका ने कड़ी मेहनत करके व लगन से बॉलीवुड में अपना नाम बना लिया हैं| इसलिए वर्तमान में वह फिल्म जगत में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री हैं| जिससे ...



 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *