

निर्मला सीतारमण जी वर्तमान में भारत की वित्त मंत्री हैं| यह एक भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्या भी हैं| इन्होंने वित्त मंत्री, वाणिज्य, रक्षा मंत्री और उद्योग मंत्री का भी कार्यभार संभाला हैं| निर्मला सीतारमण भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रह चुकी हैं| निर्मला सीतारमण भारत की प्रथम पूर्णकालिक रक्षा मंत्री हैं| दोस्तों हमारा आज का Article इसी विषय पर हैं| तो आइए दोस्तों हमारे आज के इस Article को पढ़ते हैं-
सीतारमण जी का जीवन परिचय-
नाम – निर्मला सीतारमण
जन्म तिथि – 18 अगस्त, 1959
जन्म स्थान – मदुरै, तमिलनाडु, भारत
माताजी का नाम – के. सावित्री
पिताजी का नाम – नारायणन सीतारमण
उम्र – 50 वर्ष (सन् 2020 में)
पेशा – राजनीतिज्ञ
राशि – सिंह
राष्ट्रीयता – भारतीय
गृहनगर – तिरुचिरापल्ली, तमिल नाडू, भारत
स्कूली शिक्षा – रामस्वामी कॉलेज, तिरुचिरापल्ली, तमिल नाडू, भारत
विश्वविद्यालय – जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
धर्म – हिन्दू
जाति – ब्राह्मण
भाषा – हिन्दी
शौक – शास्त्रीय संगीत, पुस्तकें पढ़ना और लिखना
वैवाहिक स्थिति – विवाहित
पति का नाम – परकला प्रभाकर (राजनीतिक समीक्षक, संचार सलाहकार)
बच्चे – एक बेटी
वेतन – 50 हजार व (अन्य भत्ते)
नेट वर्थ – 2 करोड़
निर्मला सीतारमण का लुक-
दोस्तों निर्मला सीतारमण भारतीय राजनीति और भारतीय जनता पार्टी की एक सदस्या हैं| वैसे तो यह बहुत सरल स्वभाव की महिला प्रतीत होती हैं| तो आइए दोस्तों निर्मला सीतारमण के लुक के बारे में जानते हैं-
लंबाई – 5 फीट, चार इंच लगभग
वजन – 55 किलोग्राम लगभग
आँखों का रंग – काला
बालों का रंग – काला
निर्मला सीतारमण जी का जन्म, परिवार और शिक्षा-
निर्मला सीतारमण जी का जन्म 18 अगस्त, 1959 को तमिलनाडू के मदुरै नामक स्थान पर हुआ| इनकी माताजी का नाम के. सावित्री और पिताजी का नाम नारायणन सीतारमण हैं| इनकी एक बहन भी हैं| निर्मला सीतारमण ने सीतालक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु से अर्थशास्त्र में स्नातक किया हैं| इसके अलावा इन्होंने नई दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से इंडो-यूरोपियन टेक्सटाइल ट्रेडों में पी. एच. डी की हैं| इनका विवाह सन् 1986 में कौंग्रेसी परिवार के डॉ परकला प्रभाकर के संग हुआ| इनकी एक बेटी हैं, जिनका नाम वांग्मीय हैं|
सीतारमण का शुरुआती करियर-
निर्मला सीतारमण ने अपने आरंभिक करियर में प्राइसवाटरहाउस कूपर में सीनियर मेनेजर के पद पर कार्य किया| इसके बाद निर्मला सीतारमण को बीबीसी वर्ल्ड सर्विस में भी कार्य करने का अवसर मिला| निर्मला सीतारमण हैदराबाद के प्रणव स्कूल के संस्थापकों में से एक हैं और यह ‘नेशनल कमीशन ऑफ वीमेन’ की सदस्या भी रह चुकी हैं|
सीतारमण का राजनीतिक करियर-
निर्मला सीतारमण सन् 2003 से 2005 तक राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्या रहीं| इसके बाद निर्मला सीतारमण राष्ट्रीय कार्यकारी के रूप में सन् 2008 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई| इसके बाद निर्मला सीतारमण को सन् 2010 में भारतीय जनता पार्टी प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया| यह भारत की प्रथम पूर्णकालिक महिला रक्षा मंत्री बनी|
सन् 2014 में निर्मला सीतारमण को वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की राज्य मंत्री बनाया गया| 3 नवंबर, 2017 को निर्मला सीतारमण को भारत की रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया| वर्तमान में निर्मला सीतारमण भारत की वित्त मंत्री हैं|
- निर्मला सीतारमण भारत की रक्षा मंत्री कब बनी?
- निर्मला सीतारमण राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्या कब से कब तक रहीं?
दोस्तों, ‘आपको हमारा यह आर्टिकल निर्मला सीतारमण जी का जीवन परिचय| Nirmala Sitharaman Biography Jivni in Hindi. कैसा लगा? आप हमें कमेंट करके बताए और हमारे इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करना ना भूले|
Thanks For Reading
Sanjana Singh
यह भी पढ़े- यह भी पढ़े- जीवन परिचय, जीवनी|
हमारे अन्य ब्लॉग भी पढ़े –