हर इंसान की एक कहानी होती है| केवल उसे देख कर Judge न करें|| Motivational Story in Hindi.
एक बार एक व्यक्ति अपने 20 साल के बेटे के साथ रेलवे स्टेशन पहुँचा | जैसे ही वो दोनों स्टेशन पहुँचे उन्होंने देखा कि ट्रेन निकलने ही वाली हैं | यह देख कर दोनों पिता और पुत्र ने भाग कर ट्रेन पकड़ी |
ट्रेन में बैठने के बाद उस 20 साल के लड़के ने अजीब सी जिद करनी शुरू कर दी कि मुझे खिड़की वाली सीट पर बैठना हैं| उस 20 साल के लड़के को बच्चों की तरह जिद करते हुए आस पास के सब लोग देख रहे थे |
उसके बाद उस लड़के के पिता ने उसे खिड़की वाली सीट पर बैठा कर स्वयं उसके पास बैठ गया | उन पिता और बेटे के सामने एक महिला बैठी थी वो ये सब देख रही थी | थोड़ी देर बाद जैसे जैसे ट्रेन आगे बड़ी तो उस 20 साल के लड़के ने अजीब सी हरक़त करनी शुरू कर दी|
बेटा – पापा ,पापा
पापा – हाँ बेटा
बेटा – देखो गाड़ियाँ पीछे जा रही हैं,पेड़ पीछे जा रहे है |
यह सब देख कर सामने बैठी महिला को लगा शायद दोनों पिता पुत्र आपस में मज़ाक कर रहे हैं | थोड़ी देर बाद फिर ,
बेटा – पापा ,पापा
पापा – हाँ बेटा
बेटा – देखो बादल पीछे जा रहे हैं |
उसी समय महिला ने अपने बेग से खाने के लिए कुछ निकाला और उस व्यक्ति से भी खाने के लिए पूछा और सही समय देखते हुए उस महिला ने उस व्यक्ति से कहा कि अगर आप बुरा न माने तो एक बात कहुँ |
व्यक्ति – हाँ कहिए
महिला -आप अपने बेटे को किसी डॉक्टर को क्यों नहीं दिखाते | मैं एक अच्छे डॉक्टर की जानती हूँ आप कहे तो मैं आपकी बात करा सकती हूँ |
यह सुनते ही वह व्यक्ति बोला अभी हम डॉक्टर के पास से ही आ रहे हैं |
“मेरा बेटा बचपन से अँधा था उसे आज ऑंखें मिली हैं”
यह छोटी सी कहानी हमें काफी कुछ सिखाती हैं | कि इस दुनिया में हर इंसान की अपनी कहानी हैं उसे केवल देख कर उसके बारें में कुछ मत बोलिये उनका साथ दीजिये उन्हें judge मत कीजिये कीजिये |
अगर इस कहानी ने आपके मन को छुआ और आपको यह कहानी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर ज़रूर कीजिये |
धन्यवाद
यह भी पढ़े –
1.
2.
3.
4.
5.
हमारे अन्य ब्लॉग भी पढ़े –