
गूगल प्लेस्टोर पर अब पेटीएम डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं है| उसे ऑनलाइन गैंबलिंग या स्पोर्ट्स बैटिंग की वजह से बैन कर दिया गया है|
अब पेटीएम का मेन एप गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद नहीं दिख रहा है| गूगल ने कहा कि हम किसी भी खेल में सट्टेबाजी की सुविधा देने वाले अनियमित ऐप्स का सपोर्ट नहीं करते हैं।
इसमें यह भी शामिल है कि क्या कोई ऐप यूजर्स को किसी बाहरी वेबसाइट पर ले जाता है। जो उन्हें असली पैसे या नकद पुरस्कार जीतने के लिए टूर्नामेंट में भाग लेने की अनुमति देता हो, ऐसा करना हमारी नीतियों का उल्लंघन है। दोस्तों हमारा आज का आर्टिकल इसी विषय पर हैं|
तो आइए दोस्तों हमारे आज के इस आर्टिकल को पढ़ते हैं-
गूगल ने प्लेस्टोर से पेटीएम हटाया
गूगल ने पेटीएम को प्लेस्टोर से हटाने का क्या कारण बताया-
Dear Paytm’ers,
Paytm Android app is temporarily unavailable on Google’s Play Store for new downloads or updates. It will be back very soon.
All your money is completely safe, and you can continue to enjoy your Paytm app as normal.
— Paytm (@Paytm) September 18, 2020
गूगल की तरफ से जारी किए गए बयान के अनुसार पेटीएम की तरफ से गाइडलाइंस का उल्लंघन करने की वजह से इसे प्लेस्टोर से हटाया गया है| पेटीएम के अलावा अन्य कोई ऐप जो पैड टूर्नामेंट, मनी प्राइज, या कैश प्राइज में पैसे जिताने का दावा करता हैं, तो गूगल उस ऐप को प्रमोट नहीं कर्ता हैं| गूगल ने अपने जारी किए गए बयान में बताया कि हम ऐसे किसी भी ऐप को बढावा नहीं देते या प्रमोट नहीं करते जो ऑनलाइन गैंबलिंग या स्पोर्ट्स बैटिंग को बढ़ावा देते हैं|
अभी पेटीएम का केवल मुख्य ऐप बैन हुआ हैं, बाकी ऐप्स प्लेस्टोर पर हैं-
पेटीएम एप की सेवाएं वन 97 कम्युनिकेश लिमिटेड कंपनी के तहत आती है| अब पेटीएम का मेन एप गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद नहीं दिख रहा है| हालांकि इसके दूसरे एप्स जैसे पेटीएम बिजनेस, पेटीएम मनी, पेटीएम मॉल अभी भी गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद दिख रहे हैं|
पेटीएम न केवल भारत में, बल्कि विश्व स्तर पर सबसे बड़ी फिनटेक ऐप्स में से एक है-
पेटीएम न केवल भारत में, बल्कि विश्व स्तर पर सबसे बड़ी फिनटेक ऐप्स में से एक है| सेंसर टावर के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, पेटीएम अगस्त में छठा सबसे अधिक डाउनलोड किया गया फिनटेक ऐप था| इस दौरान ऐप को 67 लाख लोगों ने डाउनलोड किया था|
गूगल ने अपनी पोस्ट के जरिए बताया कि हम ऑनलाइन कैसिनो की अनुमति नहीं देते हैं-
गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ”हम ऑनलाइन कैसिनो की अनुमति नहीं देते हैं या खेलों में सट्टेबाजी की सुविधा देने वाले किसी भी अनियमित जुआ ऐप का समर्थन नहीं करते हैं| इसमें वे ऐप शामिल हैं जो ग्राहकों को किसी ऐसी बाहरी वेबसाइट पर जाने के लिए प्रेरित करते हैं, जो धनराशि लेकर खेलों में पैसा या नकद पुरस्कार जीतने का मौका देती है| यह हमारी नीतियों का उल्लंघन है|