

पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ऊपर दिए गए बयान पर काफी विवाद पैदा हो गया हैं| गौतम गम्भीर, युवराज सिंह और शिखर धवन जैसे क्रिकेटरों ने शाहिद अफरीदी के इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई हैं और कहा हैं कि वो ऐसे शब्द कभी स्वीकार नहीं कर सकते| दोस्तों हमारा आज का Article इसी विषय पर हैं| तो आइए दोस्तों हमारे आज के इस Article को पढ़ते हैं-
प्रधान मंत्री के लिए कहे गए शब्दों के लिए किन-किन लोगों ने शाहिद अफरीदी की आलोचना की-
पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर की यात्रा के दौरान शाहिद अफरीदी ने खास तौर पर भारत के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी का नाम लेते हुए कहा था कि उन्हें मजहब की बीमारी हैं| ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया हैं| कॉंग्रेस प्रवक्ता जयवीर सेरियल और फिल्मकार अशोक पंडित ने इस वीडियो को शेयर करते हुए शाहिद अफरीदी की आलोचना हैं|
शाहिद अफरीदी ने कहा कि नरेंद्र मोदी को मजहब की बीमारी हैं-
एक वीडियो क्लिप में शाहिद अफरीदी यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि इस समय दुनिया में बहुत बड़ी बीमारी फैली हुई हैं, लेकिन इससे बड़ी बीमारी मोदी के दिलों-दिमाग में फैली हुई हैं और वो बीमारी मजहब की बीमारी हैं| मजहब को लेकर वो सियासत कर रहे हैं| यहाँ से दो किलोमीटर की दूरी पर कश्मीर हमारे कश्मीरी भाइयों, कश्मीरी बहनों और बुजुर्गों के साथ इतने अरसों से वह आदमी जुल्म कर रहा हैं|
शाहिद अफरीदी ने नरेंद्र मोदी जी के प्रति क्या अपशब्द कहे-
शाहिद अफरीदी ने नरेंद्र मोदी जी का नाम लेते हुए कहा कि वो अपने आप को बहुत दिलेर बनने की कोशिश करते हैं, लेकिन वो डरपोक आदमी हैं| इस वीडियो क्लिप में शाहिद अफरीदी ने कहा कि इस छोटे से कश्मीर के लिए उन्होंने सात लाख की फौज खड़ी कर दी हैं| जब कि हमारे पूरे पाकिस्तान की फौज सात लाख की हैं| मोदी को यह नहीं पता हैं कि हमारी सात लाख फौज के पीछे बाईस-तेइस करोड़ फौज खड़ी हैं| हम सब अपनी फौज के साथ हैं और मैं अपनी फौज को सलाम करता हूँ|
इस पर शिखर धवन ने क्या कहा-
भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धावन ने ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए शाहिद अफरीदी अपना गुस्सा निकाला हैं| उन्होंने कहा कि इस वक्त जब सारी दुनिया कोरोना वायरस से लड़ रही हैं, उस वक्त भी तुम्हें कश्मीर की पड़ी हुई हैं| कश्मीर हमारा था, हमारा हैं और हमारा ही रहेगा| चाहे बाइस करोड़ ले आओ, हमारा एक सवा लाख के बराबर हैं| बाकी गिनती अपने आप कर लेना|
युवराज सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग स्वीकार नहीं करेंगे-
युवराज सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि ऐसे शब्दों को वह स्वीकार नहीं कर सकते हैं| उन्होंने अपने ट्वीट में कहा हैं कि माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के बारे में शहीद अफरीदी के शब्दों से काफी निराश हूँ|एक जिम्मेदार देश के नागरिक होने के नाते और देश के लिए खेलने वाले क्रिकेटर के नाते ऐसे शब्द मैं स्वीकार नहीं कर सकता| मैंने मानवता के नाते आपके लिए अपील की थी, लेकिन अब फिर ऐसा कभी नहीं करूंगा|
“जय हिंद”
गौतम गम्भीर ने शाहिद अफरीदी को ट्वीट करके कहा कि उन्हें कश्मीर कभी नहीं मिलेगा-
पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गम्भीर ने भी शाहिद अफरीदी के बयान पर नाराजगी जताई| उन्होंने ट्वीट किया कि पाकिस्तान की सात लाख फौज को बीस करोड़ लोगों का समर्थन, यह कहना सौलह साल के शाहिद अफरीदी का हैं| फिर भी सत्तर साल से कश्मीर के लिए भीख मांग रहे हैं| गौतम गम्भीर ने कहा कि उन्हें कश्मीर कभी नहीं मिलेगा, उन्हें बांग्लादेश याद रखना चाहिए|
दोस्तों, ‘आपको हमारा यह आर्टिकल अफरीदी ने प्रधानमंत्री मोदी के बारे क्या कह दिया| Coronavirus What did Shahid Afridi say about Prime Minister Narendra Modi. आप हमें कमेंट करके बताए और हमारे इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करना ना भूले|
Thanks For Reading
Sanjana Singh
यह भी पढ़े- Latest News Articles
हमारे अन्य ब्लॉग भी पढ़े –
1.शाहिद अफरीदी ने प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लिए किन अपशब्दों का प्रयोग किया?
2. शाहिद अफरीदी ने अपने वायरल वीडियो क्लिप में नरेंद्र मोदी के बारे में क्या कहा?