

पहले ही कोरोना वायरस महामारी से पूरा भारत जूझ रहा हैं, ऐसे में अम्फान तूफान के कारण एक और नई मुसीबत पैदा हुई हैं| पूर्वी भारत और बांग्लादेश से टकराए अम्फान तूफान के कारण अब तक लगभग 16 लोगों की मौत हो चुकी हैं| अब तक बीते दो दशकों में यह सबसे शक्तिशाली तूफान बताया जा रहा हैं| दोस्तों हमारा आज का Article बंगाल की खाड़ी से पैदा हुए अम्फान तूफान से हुई तबाही से हैं| तो आइए दोस्तों हमारे आज के इस Article को पढ़ते हैं-
अम्फान तूफान के कारण क्या-क्या नष्ट हुआ हैं-
बंगाल की खाड़ी से उठे इस तूफान के कारण भारत के पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पड़ोसी बांग्लादेश में तेज हवाएं चली हैं और बहुत वर्षा भी हुई हैं| तूफान के कारण कई जगहों पर सैंकड़ों पेड़ जड़ से उखड़ गए हैं| हजारो घर नष्ट हुए हैं और कई लोग इस तूफान से प्रभावित हुए हैं| पश्चिम बंगाल में अम्फान तूफान के कारण करीब 165 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली और 5 मीटर से ऊँची लहरे समुद्र तट से टकराई हैं|
बंगाल की खाड़ी में अब तक कुल 26 खतरनाक तूफान उठ चुके हैं-
जो बंगाल की खाड़ी जनवरी के महीने में सर्द के मौसम में शांत लहरों से भरी होती हैं, वहीं बंगाल की खाड़ी मई-जून के महिने में गर्मी के मौसम में तूफान पर उठ जाती हैं| बंगाल की खाड़ी दुनिया की सबसे बड़ी खाड़ी हैं, जिसके तट पर करीब 50 करोड़ लोग रहते हैं| विश्व इतिहास में आए चक्रवर्ती तूफान का यह इलाका अक्सर गवाह बना हैं| एक आंकड़े के मुताबिक 35 बेहद खतरनाक चक्रवर्ती तूफानों में से 26 इसी बंगाल की खाड़ी में से उठे हैं| इन्हीं तूफानों में अब अम्फान तूफान शामिल हो गया हैं|
बंगाल की खाड़ी से ही खतरनाक तूफान क्यों पैदा होते हैं?
अम्फान तूफान को सुपर साइक्लोन भी कहा जा रहा हैं| अम्फान तूफान के चलते भारत के पश्चिम बंगाल और ओड़िशा में भारी तबाही देखने को मिली हैं| आखिर बंगाल की खाड़ी से ही क्यों इतने खतरनाक तूफान पैदा होते हैं? मौसम वैज्ञानिक कहते हैं कि यह इलाका सबसे खतरनाक इसलिए माना जाता हैं क्योंकि यहाँ पर चलने वाली तेज हवाएं तट पर आने वाली लहरों को जोर से ऊपर की ओर ढकेलती हैं, जिसके चलते आम तौर पर तूफान के साथ-साथ पानी भी खाड़ी के ऊपर चला जाता हैं और इसे बेहद खतरनाक बना देता हैं|
बंगाल की खाड़ी के अलावा और किस देश में खतरनाक तूफान पैदा होता हैं-
उन इलाकों में समुद्र तल का तापमान भी अधिक होता हैं, जो कि हालात को और ज्यादा गम्भीर बना देता हैं| मौसम वैज्ञानिकों का कहना हैं कि यह एक गर्म समुद्र हैं, जिसके चलते यहाँ बेहद खतरनाक तूफान आते हैं| बंगाल की खाड़ी के अलावा कुछ और इलाके हैं, जहाँ खतरनाक तूफान पैदा होते हैं| इसमे लुसियाना का गल्फ कोस्ट भी शामिल हैं|
बंगाल की खाड़ी में पैदा होने वाले तूफानों के कारण कौन-कौन से देश प्रभावित हुए हैं-
बंगाल की खाड़ी के पास आबादी बहुत ज्यादा होने के कारण, इससे प्रभावित होने वाले लोगों की तादात भी बढ़ जाती हैं और यह सबसे शक्तिशाली तूफान में बदल जाता हैं| बंगाल की खाड़ी में लगभग हर साल तूफान आता हैं, जो आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पड़ोसी देश बांग्लादेश को प्रभावित करता हैं|
कब-कब तूफान के कारण कितने लोगों की मृत्यु हुई हैं-
साल 2007 में सिध्र तूफान के कारण बांग्लादेश में 3500 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई थी| साल 1999 में ओड़िशा से टकराए सुपर साइक्लोन ने करीब 10 हजार से अधिक लोगों की मौत ली थी| इससे आठ साल पहले आए एक तूफान के चलते बांग्लादेश में लगभग 1 लाख,39 हजार की मृत्यु हुई थी| साल 1970 में तूफान और बाढ़ के कारण करीब 5 पांच लाख लोगों की मृत्यु हुई थी|
दोस्तों, ‘आपको हमारा यह आर्टिकल अम्फान तूफान ने भारत कितना नुकसान किया| Amphan storm in India in Hindi. आप हमें कमेंट करके बताए और हमारे इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करना ना भूले|
Thanks For Reading
Sanjana Singh
यह भी पढ़े- Latest News Articles
हमारे अन्य ब्लॉग भी पढ़े –
- बंगाल की खाड़ी से अब तक कितने तूफान पैदा हुए हैं?
- तूफान के कारण सबसे ज्यादा मृत्यु कब हुई थी?