

तंबाकू एक ऐसा पदार्थ जिसकी लत किसी को लग जाए तो उसे छोड़ना बहुत मुश्किल होता हैं| तंबाकू के कारण प्रत्येक वर्ष सम्पूर्ण विश्व में 70 लाख से अधिक लोगों की मौत होती हैं| इससे होने वाली मौतें वा बीमारियों को देखते हुए विश्व स्वास्थ संघटन ने प्रत्येक वर्ष 31 मई विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाने की घोषणा की और तंबाकू पर रोक लगाने के लिए एक अहम प्रयास किया| दोस्तों हमारा आज का Article विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर हैं| तो आइए दोस्तों हमारे आज के इस Article को पढ़ते हैं- विश्व तंबाकू निषेध (31 मई) के बारे में जानिए| World No Tobacco Day 31 May in Hindi.
विश्व तंबाकू निषेध दिवस कब मनाया जाता हैं?
यह दिवस प्रत्येक वर्ष 31 मई को पूरे विश्व में भर में मनाया जाता हैं| लोगों को तंबाकू वा धूम्रपान का सेवन करने से बचाने के लिए प्रत्येक वर्ष इस दिन लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जाता हैं|
विश्व तंबाकू निषेध दिवस क्यों मनाया जाता हैं-
संपूर्ण विश्व के लोगों को स्वास्थ्य खतरों से बचाने के लिए और सभी को तंबाकू वा धूम्रपान मुक्त बनाने के लिए प्रत्येक वर्ष 31 मई को पूरे विश्व में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता हैं| तंबाकू से होने वाली बीमारियों वा परेशानियों से बचाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस दिवस का आयोजन किया था| वर्ष 1987 में विश्व स्वास्थ्य संगठन के सदस्य देशों ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाने की घोषणा की थी|
विश्व तंबाकू निषेध दिवस सबसे पहले कब मनाया गया-
विश्व भर में तंबाकू से होने वाले रोगों को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे एक महामारी घोषित किया और इसके सेवन करने पर रोक लगाने पर प्रयास किया| इसे पहली बार 07 अप्रैल, 1988 को विश्व स्वास्थ्य संगठन की वर्षगांठ पर मनाया गया| इसके बाद प्रत्येक वर्ष 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाये जाने का सिलसिला चला आ रहा हैं|
तंबाकू से होने वाली बीमारियाँ और परेशानियाँ-
- इसके सेवन से व्यक्ति के फेफड़े खराब हो जाते हैं|
- तंबाकू के सेवन करने से व्यक्ति को आँखों से कम दिखाई देने वाली दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता हैं|
- जो व्यक्ति तंबाकू का सेवन करता हैं, उसके मुँह से बहुत ही ज्यादा दुर्गंध आती हैं|
- जो व्यक्ति तंबाकू का सेवन करता हैं, उसे दिल की बीमारी का खतरा भी बहुत अधिक होता हैं|
- तंबाकू का सेवन करने से व्यक्ति को मुँह का कैंसर होने जैसी भी बीमारियाँ होने का भय होता हैं|
साल 2019 की थीम क्या थी-
प्रत्येक वर्ष विश्व तंबाकू निषेध दिवस एक थीम के अनुसार मनाया जाता हैं| साल 2019 में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाने का थीम ‘तंबाकू और फेफड़ों का स्वास्थ्य’ रखा गया था|
दोस्तों, ‘आपको हमारा यह आर्टिकल विश्व तंबाकू निषेध (31 मई) के बारे में जानिए| World No Tobacco Day 31 May in Hindi. आप हमें कमेंट करके बताए और हमारे इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करना ना भूले|
Thanks For Reading
यह भी पढ़े- Latest News Articles