

साल 2020 सभी देशों के लिए बहुत ही दुखदायी साल साबित हो रहा हैं| इस साल में सभी को एक के बाद एक मुसीबत का सामना करना पड़ रहा हैं| इसी साल 2020 में सबसे पहले ऋषि कपूर, फिर इरफान खान और अब मशहूर संगीतकार वाजिद खान का निधन हो गया हैं| यह खबर बहुत ही दुखदायी हैं, इनके फैन्स को कुछ हद्द तक इस खबर पर विश्वास नहीं हुआ होगा| दोस्तों हमारा आज का आर्टिकल इसी विषय पर हैं| तो आइए दोस्तों हमारे आज के इस आर्टिकल को पढ़ते हैं-
टूट गई साजिद-वाजिद खान की जोड़ी-
बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार वाजिद खान का निधन हो गया है| वाजिद खान ने अपने भाई साजिद खान के साथ मिलकर कई फिल्मों में संगीत गाया है| इन दोनों भाईयों की जोड़ी बॉलीवुड में साजिद-वाजिद के नाम से मशहूर हैं|
31 मई रविवार को वाजिद खान का हुआ निधन –
एक रिपोर्ट के अनुसार वाजिद खान किडनी की बीमारी से पीड़ित थे| उनकी हालत बिगड़ने के बाद वाजिद खान को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया| कुछ महीने पहले उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की गयी थी| परंतु उनकी हालत ठीक नहीं हुई| एक हफ्ते पहले ही उनकी रिपोर्ट कोरोना पोजिटिव आई थी|
31 मई 2020 को रविवार शाम को उनकी हालत बिगड़ हुई और तमाम कोशिशों के बाद भी डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए क्योंकि किडनी की समस्या के कारण उनका इम्यूनिटी लेवल बहुत कम हो गया था|
साजिद-वाजिद खान की जोड़ी ने किन फिल्मों में गाने गाएं हैं-
इस जोड़ी ने ‘चोरी-चोरी’, ‘गुनाह’, ‘क्या यही प्यार है’, ‘शादी करके फंस गया यार’, ‘द किलर’, ‘जाने होगा क्या’ और ‘कल किसने देखा है’ जैसी फिल्मों में गाने गाएं हैं|
साजिद-वाजिद खान के गाए गए कुछ मशहूर गाने-
- साजिद-वाजिद खान ने साल 1998 में ‘प्यार किया तो डरना क्या’ में सलमान खान की फिल्म में संगीत गाया|
- इसके बाद साल 1999 में इस जोड़ी ने सोनू निगम की एल्बम ‘दीवाना’ में संगीत गाया|
- उसी साल इन्होंने फिल्म ‘हैलो ब्रदर’ के लिए संगीत निदेशक के तौर पर ‘चुपके से कोई’, ‘हटा सावन की घटा’ और ‘हैलो ब्रदर’ जैसे गाने लिखे थे|
- इन्होंने साल 2012 में ‘एक था टाइगर’ के लिए माशाल्लाह गाना गाए थे|
- ऐसे ही दिल को छू लेने वाले कई गाने को इस साजिद-वाजिद खान की जोड़ी ने गाया और सभी को अपने संगीत के हुनर से अपना फैन बना लिया|
प्रियंका चोपड़ा ने वाजिद खान के निधन पर ट्वीट कर शोक जताया-
वाजिद खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है| एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने वाजिद खान के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया है, उन्होंने लिखा, “बहुत बुरी खबर| वाजिद खान भाई के बारे में एक बात जो मुझे हमेशा याद रहेगी वो है वाजिद भाई की हंसी, हमेशा मुस्कुराते रहते, बहुत जल्दी चले गए| उनके परिवार और शोक व्यक्त करने वाले लोगों के प्रति मेरी संवेदना हैं| तुम्हारी आत्मा को शांति मिले मेरे दोस्त| तुम मेरी सोच एवं प्रार्थना में हो|”
Terrible news. The one thing I will always remember is Wajid bhai’s laugh. Always smiling. Gone too soon. My condolences to his family and everyone grieving. Rest in peace my friend. You are in my thoughts and prayers.@wajidkhan7
— PRIYANKA (@priyankachopra) May 31, 2020
वरुण धवन ने भी ट्वीट करके शोक जताया-
वरुण धवन ने ट्वीट करके लिखा कि वाजिद खान भाई मेरे और मेरे परिवार के बेहद करीब थे| वह आसपास रहने वाले सबसे सकारात्मक लोगों में से एक थे| हम आपको याद करेंगे वाजिद खान, संगीत के लिए धन्यवाद’
shocked hearing this news @wajidkhan7 bhai was extremely close to me and my family. He was one of the most positive people to be around. We will miss u Wajid bhai thank u for the music 🎵 pic.twitter.com/jW2C2ooZ3P
— Varun Dhawan (@Varun_dvn) May 31, 2020
दोस्तों, ‘आपको हमारा यह आर्टिकल मशहूर संगीतकार वाजिद खान का निधन| Famous musician Wajid Khan died in Hindi. आप हमें कमेंट करके बताए और हमारे इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करना ना भूले|
Thanks For Reading
Sanjana Singh
यह भी पढ़े- Latest News Articles