

डोनाल्ड ट्रंप या जो बाइडन इनमें से कौन होगा अमेरिका का अगला राष्ट्रपति-
वैसे तो अभी तक डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडन की जीत का फैसला करने के लिए पर्याप्त वोट नहीं गिने गए हैं| इस कोरोना वायरस महामारी के दौरान हुए इस चुनाव में पोस्टल बैलटों की संख्या बहुत अधिक हैं| जिसकी गिनती करने में कुछ दिनों का समय लग सकता हैं और अगर नतीजों को लेकर कुछ कानूनी चुनौतियाँ आती हैं तो इसमें कुछ हफ्ते लग सकते हैं| यह मुश्किल भरा हो सकता है|
अभी चुनाव का हाल कैसा चल रहा हैं-
ऐसा अनुमान है कि बाइडन और ट्रंप उन राज्यों को जीत लेंगे जहाँ उनके आराम से जीतने की उम्मीद पहले से लगाई जा रही थी| कुछ महत्वपूर्ण राज्यों में दोनों के बीच कांटे की टक्कर की स्थिति अब भी बरकरार हैं|
हालांकि जिन राज्यों में दोनों के बीच नजदीकी मामला चल रहा हैं वहाँ पोस्टल बैलटों की गिनती अभी शुरू नहीं हुई हैं| यह गिनती स्थिति को पूरी तरह बदल सकती हैं|
राष्ट्रपति बनने के लिए इलेक्टोरल कॉलेज में जीत हासिल करना जरूरी होता हैं-
राष्ट्रपति बनने के लिए ट्रंप या बाइडन को पॉपुलर वोट जीतने की आवश्यकता नहीं है| उन्हें इसके लिए इलेक्टोरल कॉलेज में जीत हासिल करनी होगी|
इलेक्टोरल कॉलेज के कैसे इलेक्शन जीता जा सकता हैं-
प्रत्येक राज्य से इलेक्टर्स की संख्या मोटे तौर पर उस राज्य की आबादी के अनुपात में होती हैं| तो अगर आप उन राज्यों को जीतते हैं तो आप उसके वोट भी जीतते हैं|
कुल इलेक्टर्स की संख्या 538 हैं| वैसे इलेक्टोरल कॉलेज के 270 वोट जो जीतेगा वो ही राष्ट्रपति बनेगा| कैलिफोर्निया में सबसे ज्यादा 55 इलेक्टर्स हैं| जबकि व्योमिंग, अलास्का और नॉर्थ डेकोटा जैसे कुछ राज्यों में इन इलेक्टर्स की संख्या न्यूनतम तीन है|
तो रिकॉर्ड मतदान के बावजूद, केवल कुछ ही राज्य इस चुनाव में बेहद महत्वपूर्ण हैं, जो नतीजे का फैसला करेंगे| इन राज्यों को स्विंग स्टेट या बैटलग्राउंड स्टेट कहा जाता हैं|
अमेरिका में कुल 50 राज्य हैं, जिनसे इस चुनाव का परिणाम तय होता हैं-
अमेरीका में कुल 50 राज्य हैं और 40 से ज्यादा राज्यों के बारे में पहले से लोगों को लगभग अंदाजा होता हैं कि किस राज्य में किस उम्मीदवार की जीत होगी|
बाकी 8-10 राज्यों में हर चुनाव में स्थिति बदल जाती हैं, कभी यह डेमोक्रैट उम्मीदवार का समर्थन करते हैं, तो कभी रिपब्लिकन उम्मीदवार को जीता देते हैं|
अमेरिका के कुछ ऐसे राज्य जिसमें ट्रम्प या बाइडन के जीतने की सम्भावना अधिक बतायी जा रही हैं-
1. विस्कॉन्सिन और पेंसिलवेनिया- इन राज्यों ने अभी पोस्टल बैलटों की गिनती शुरू तक नहीं की हैं और इसमें कुछ दिन लग सकते हैं|
2. एरिजोना- इस राज्य ने 1996 से डेमोक्रैट उम्मीदवार के पक्ष में मतदान नहीं किया हैं, लेकिन यहाँ बाइडन के लिए एक संभावित लाभ जैसी स्थिति दिख रही हैं|चुनाव प्रचार के दौरान इस बार बाइडन की नजरें यहाँ रहने वाले प्रगतिशील युवा लैटिनवासियों पर थीं|
3. फ्लोरिडा- यहाँ डोनाल्ड ट्रंप को बढ़त मिलने का अनुमान लगाया गया हैं| कई जानकार यहाँ की मियामी-डेड काउंटी में क्यूबाई-अमेरिकी वोटरों का ट्रंप को समर्थन की ओर इशारा कर रहे हैं|
दोस्तों, ‘आपको हमारा यह आर्टिकल डोनाल्ड ट्रंप या जो बाइडन, कौन होगा अमेरिका का अगला राष्ट्रपति| कैसा लगा? आप हमें कमेंट करके बताए और हमारे इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करना ना भूले|
Thanks For Reading
Sanjana Singh