

इरफान खान जैसा वास्तविक, सहज और कर्मशील व्यक्ति शायद इस बॉलीवुड इंडस्ट्री में आप सभी को देखने के लिए मिलेगा| उन्होंने अपनी अभिनय की प्रतिभा से पूरे भारत में नहीं बल्कि पूरे विश्व के लोगों के दिलों पर राज किया हैं और करते रहेंगे| लोग उन्हें उनकी सकल से नहीं उनके काम से उनको जानते हैं, वास्तव में आज पूरी दुनिया उनके काम को सलाम करती हैं| “इरफान खान“ का जन्म 7 जनवरी 1967 में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था| इनके पिता का नाम “यासीन अली खान“ और माता का नाम “सईदा बेगम खान× हैं| इनकी पत्नी “सुतापा सिकदर“ हैं, जिनसे इनके दो बेटे हैं उनका नाम बाबुल और अयान है|
दोस्तों, इरफान खान अब हमारे बीच नहीं रहे “29 अप्रैल 2020” को “कोकिलाबेन अस्पताल” में उनका निधन हो गया| ठीक चार दिन पहले ही उनकी माता जी का देहांत हुआ था जिसमें वह लॉक डाउन के चलते जा नहीं पाए| इरफान को “न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर” नाम की बीमारी थी, जिसे सिद्धी भाषा में कैंसर बोल सकते हैं| जब उन्हें ये बात पता चली थी तो उन्होंने इसका एक साल इलाज विदेश में भी करवाया था| हिन्दी सिनेमा में सभी उनके नाम से सभी अवगत हैं लेकिन हॉलीवुड में भी एक जाना माना पहचाना नाम हैं|
वो हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे और उनके द्वारा की गयी फिल्मों को ये जगत हमेशा याद रखेगा| इरफान खान के फिल्मी सफर को हम सलामी देते है और ऊपर वाले से प्रार्थना करते हैं कि वो आपकी आत्मा को शांति प्रदान करें|
दोस्तों, हमारा आज का आर्टिकल इरफान खान के अनमोल विचारों पर हैं, आइए उससे कुछ सीखते है-
अनमोल विचार-1
आज कल रिश्तों में भरोसा और मोबाइल में नेटवर्क नहीं हो, तो लोग गेम खेलने लग जाते हैं|
अनमोल विचार-2
एक राष्ट्र को जानने की जरूरत हैं, कि प्रतिभा का उपयोग कैसे किया जाए|
अनमोल विचार-3
पैसा यदि भगवान नहीं हैं, तो भगवान से कम भी नहीं हैं|
अनमोल विचार-4
आदमी जितना बड़ा होता हैं, उसके छुपने की जगह उतनी ही कम होती हैं|
अनमोल विचार-5
ऐक्टिंग का मतलब केवल स्टाइल नहीं हैं, इसे जीना पड़ता हैं|
अनमोल विचार-6
गलतियां रिश्तों की तरह होती हैं, करनी नहीं पड़ती, बस हो जाती हैं|
अनमोल विचार-7
केवल इंसान गलत नहीं होते, कभी कभी वक्त भी गलत हो सकता हैं|
अनमोल विचार-8
एक अच्छे समाज की निशानी वो हैं, जहां प्रतिभा का सम्मान किया जाए|
अनमोल विचार-9
आलोचनाओ का स्वागत करना चाहिए|
अनमोल विचार-10
बच्चे का दोस्त बने रहना और उसे सही दिशा में प्रेरित करना बहुत ही चुनौती का काम हैं|
अनमोल विचार-11
गरीबी में जीना एक कला हैं|
दोस्तों, ‘आपको हमारा यह आर्टिकल इरफ़ान खान अनमोल विचार| Irrfan khan Anmol Vichar in Hindi. कैसा लगा? आप हमें कमेंट करके बताए और हमारे इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करना ना भूले|
Thanks For Reading
Sanjana Singh
यह भी पढ़े- अनमोल विचार , वचन, और बातें|
हमारे अन्य ब्लॉग भी पढ़े –