
नवरात्रि के नौ दिन किस-किस देवी की पूजा होती हैं| Navratri Festival India in Hindi.
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से ही हिन्दू नववर्ष की शुरुआत होती है| नवरात्रि का त्यौहार भारत देश में बड़े हर्षोल्लास से मनाए जाने वाले त्यौहार में से एक हैं| नवरात्रि का त्यौहार भारत देश में प्रत्येक वर्ष में दो बार आता है| इन्हें वासंतिक नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि के नाम से जाना जाता है|
वासंतिक नवरात्रि को चैत्र नवरात्रि भी कहा जाता है| इस साल 2020 में चैत्र नवरात्रि बुधवार के दिन 25 मार्च से शुरू हो रहा है| इस साल नवरात्रि 25 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक रहेगी| 2 अप्रैल को चैत्र नवरात्रि की नवमी है और 3 अप्रैल को दशमी के साथ नवरात्रि का पारण होगा| तो आइये दोस्तों नवरात्रि के नौ दिनों किस-किस देवी की किस-किस दिन पूजा होगी इसके बारे में जानते हैं और नवरात्रि के पावन पर्व को मनाते हैं-
25 मार्च (बुधवार) –
इस दिन माँ शैलपुत्री की पूजा पूरे विधि-विधान से की जायेगी| य़ह नवरात्रि का पहला दिन हैं| इस दिन व्रत रखने वाले लोग शुभ मुहुर्त में घट स्थापना करेंगे|
26 मार्च (बृहस्पतिवार)-
य़ह चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन होगा| इस दिन माँ ब्रह्माचारिणी की पूजा पूरी श्रद्धा से की जाएगी|
27 मार्च (शुक्रवार)-
य़ह चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन होगा| इस दिन माता दुर्गा के गोरी स्वरूप की पूजा की जाएगी
28 मार्च (शनिवार)-
य़ह चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन रहेगा और इस दिन माँ दुर्गा के कुष्मांडा रूप की पूजा की जाएगी|
29 मार्च (रविवार)-
य़ह चैत्र नवरात्रि का पाँचवा दिन रहेगा और इस दिन माता दुर्गा के स्कंदमाता रूप कि अर्चना की जाएगी|
30 मार्च (सोमवार)-
य़ह चैत्र नवरात्रि का छठा दिन होगा और इस दिन माता कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी|
31 मार्च (मंगलवार)-
इस दिन नवरात्रि का सातवा दिन रहेगा और इस दिन को महासप्तमी के नाम से भी जाना जाता है| इस दिन कालरात्रि माता की पूजा की जाएगी|
1 अप्रैल (बुधवार)-
इस दिन नवरात्रि का आठवां दिन रहेगा और इस दिन को दुर्गा अष्टमी के नाम से भी जाना जाता है| इस दिन माँ महागौरी की अर्चना की जाएगी|
2 अप्रैल (बृहस्पतिवार)-
चैत्र शुक्ल नवमी के दिन राम जी का जन्म हुआ था| इसलिए इस दिन को राम नवमी के रूप में भी मनाया जाता है| य़ह नवरात्रि का नौवां दिन होगा और इस दिन माँ सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी|
3 अप्रैल (शुक्रवार) –
य़ह नवरात्रि का दसवां दिन होगा और इस दिन हवन आदि करने के बाद पारण करने का समय आता है| ब्राहमण को दान करने के बाद व्रत करने वाले लोगों को भोजन ग्रहण कर व्रत को पूरा करना चाहिए|
दोस्तों, ‘आपको हमारा यह आर्टिकल नवरात्रि के नौ दिन किस-किस देवी की पूजा होती हैं| Navratri Festival India in Hindi. कैसा लगा आप हमें कमेंट करके बताए और हमारे इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करना ना भूले|
Thanks For Reading
Sanjana
यह भी पढ़े –
हमारे अन्य ब्लॉग भी पढ़े-