
BJP Politician Amit Shah Biography or Jivni in Hindi.
भारतीय राजनेता अमित शाह का जीवन परिचय

अमित शाह ( Amit Shah ) भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष हैं और यह एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं| अमित शाह भारत के वर्तमान के गृह मंत्री हैं| इनका जन्म 12 October, सन् 1964 को मुंबई में हुआ था| यह भारत के गुजरात के गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के महासचिव भी रहे हैं|
यह वर्तमान में गाँधीनगर से लोकसभा के सांसद हैं| इन्होंने अपनी प्रतिष्ठा और दम से भारतीय जनता पार्टी (BJP) को उन राज्यों में सफलता प्राप्त करायी| अमित शाह ने अपने कठिन परिश्रम से जिस प्रकार अपने जीवन में सफलता प्राप्त की, उससे हमें एक सीख लेनी चाहिए|
अमित शाह से जुड़ी जानकारी-
नाम (Name) – अमित शाह
पूरा नाम (Full name) – अमित अनिलचंद्र शाह
जन्म स्थान (Birth Place) – मुंबई(महाराष्ट)
जन्म तिथि (Birth Date) – 12 October, 1964
राष्ट्रीयता (Nationality)- भारतीय
पेशा (Occupation) – राजनेता
पिताजी का नाम (Father’s name) – अमित अनिलचंद्र शाह
माताजी का नाम (Mother’s name) – कुसुमबा शाह
वैवाहिक स्थिति(Married Status) – विवाहित
पत्नी का नाम (Wife’s name) – सोनल शाह
धर्म (Religion) – हिन्दू
पुत्र का नाम (Son’s name) – जय शाह
राजनीतिक दल (Politician Party) – भारतीय जनता पार्टी (BJP)
लंबाई (Height) – 5 फीट 6 inch (लगभग)
वजन (Weight) – 80 किलो (लगभग)
बालों का रंग (Hair colour) – सफेद
आँखों का रंग (Eye’s colour) – काला
शैक्षिक संबद्धता (Academic Affiliation) – सी यू शाह साइंस कॉलेज
कुल सम्पत्ति (Total property ) – लगभग 36 करोड़
अमित शाह के जन्म और शिक्षा के बारे में –
अमित शाह गुजरात के एक धनी परिवार से ताल्लुक रखते हैं| अमित शाह का जन्म महाराष्ट्र के मुंबई में 12 October, 1964 को हुआ था| यह गुजराती हिन्दू वैष्णव बनिया परिवार के हैं| अमित शाह का गांव पाटिल जिले के चंदूर नामक स्थान मे हैं| इनकी प्रारम्भिक शिक्षा मेहसाणा में हुई, इसके बाद अमित शाह अहमदाबाद बायोकेमिस्ट्री की पढ़ाई के लिए गए|
जहां से इन्होंने बायोकेमिस्ट्री मे बीएससी की| अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद यह अपने पिता के साथ उनके कारोबार को चलाने के लिए लग गए| इनकी सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात हैं कि अमित शाह राजनीति में आने से पहले मनसा में प्लास्टिक के पाइप का एक पारिवारिक बिजनेस
सम्भाल रहे थे| अपनी छोटी सी उम्र में ही यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ गए थे| साल 1982 में अपनी कॉलेज के शिक्षा के दौरान अमित शाह की मुलाकात श्री नरेंद्र मोदी से हुई थी| इस तरीके से अमित शाह का राजनीति का शुरुआती दौर शुरू हुआ था|
अमित शाह का व्यक्तिगत जीवन-
अमित शाह की माताजी का नाम कुसुमबा शाह और पिताजी का नाम अनिल चंद्र शाह हैं | इनके पिता का स्वयं एक निजी व्यापार था| इनका विवाह सोनल शाह नाम की महिला से हुआ है| इनकी एक संतान हैं, जिसका नाम जय शाह हैं|
अमित शाह का राजनीतिक करियर-
अमित शाह सन् 1986 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए| साल 1987 मेें ही इन्हें भारतीय नेता युवा मोर्चा का पद मिला| राजनीति का सबसे बड़ा मौका अमित शाह को 1991 में अडवाणी के लिए गांधीनगर संसदीय क्षेत्र मे चुनाव प्रचार के द्वारा मिला|
साल 1996 मे इन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के लिए गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान फिर एक बड़ा मौका मिला| अमित शाह ने साल 1997 मे सरखेज विधानसभा सीट से उप चुनाव जीता| यही से इनकी राजनीतिक करियर की शुरुआत हुई|
अहमदाबाद डिस्ट्रिक्ट कॉर्पोरेटिव बैंक के लिए अमित शाह को साल 1999 इसका प्रेसिडेंट चुना गया था| साल 2009 में अमित शाह को गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन का उप अध्यक्ष पद मिला और साल 2014 में अध्यक्ष का पद मिला| इन्होंने गुजरात सरकार की कैबिनेट में साल 2003 से 2010 गृहमंत्रालय का भार संभाला|
16 वीं लोकसभा चुनाव के लगभग 9 या 10 महीने बाद 12 जून, 2013 को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उत्तर प्रदेश का प्रभावी बनाया गया| तब उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की कुल 10 लोक सभा सीटें ही थी| 16 वीं लोकसभा के चुनाव के परिणाम जब आए तो भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश मे 71 सीटें प्राप्त करने में सफलता पाई| इसे अब तक उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सबसे बड़ी जीत बताई जाती है| इस करिश्माई जीत का सारा श्रेय अमित शाह को मिला और इन्हें भारतीय जनता पार्टी (BJP) का अध्यक्ष बना दिया गया|
दोस्तों, ‘आपको हमारा यह आर्टिकल अमित शाह का जीवन परिचय| Amit Shah Biography or Jivni in Hindi. कैसा लगा आप हमें कमेंट करके बताए और हमारे इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करना ना भूले|
Thanks For Reading
Sanjana
यह भी पढ़े –
1.
2.
3.
4.
5.
हमारे अन्य ब्लॉग भी पढ़े –