

दोस्तो, जैसे कि आप सभी जानते ही कि भारत में अब लॉक डाउन-2 शुरू हो चुका हैं| उसी के साथ देखा जाए प्रधान मंत्री जी से जितना हो रहा है, वो उतना ही प्रयास कर रहे हैं, ताकि भारत के देशवासियों को इस महामारी बीमारी कोरोना वायरस से बचा सकें| दोस्तों, वहीं अब तक देखा जाए तो कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत दूसरें देश के मुताबिक हर मोर्चे में आगे रहा हैं| जहां अब तक कोरोना वायरस हर एक देश पर राज कर रहा हैं, और हर देश में इसके आंकड़े बढ़ते ही जा रहे हैं| आईए जानते हैं लॉकडाउन 2.0 जानिए देश विदेश की स्थिति | Coronavirus Lockdown 2.0 India in Hindi
लेकिन मात्र भारत ही एक ऐसा देश हैं, जिसमें कोरोना वायरस के केस कम मात्रा में दिखाई दे रहे हैं| अगर कोरोना मरीजों की संख्या दोगुनी होने का हिसाब लगाया जाए तो पश्चिमी देशों की तुलना में भारत ज्यादा वक्त लगा रहा हैं| भारत में कोरोना के टेस्ट होने का आरोप लगाया जा रहा है| लेकिन देखा जाए तो भारत में आंकड़े बताते हैं कि 24 टेस्ट करने पर 1 कोरोना का मरीज मिल रहा हैं| वहीं अमेरिका में देखा जाए तो 5 टेस्ट करने पर कोरोना का 1 मरीज मिल रहा हैं|
कौन से देश में कोरोना के कम मरीज पाए जा रहे हैं?
दोस्तों, केवल भारत से आगे मात्र एक ही देश हैं जिसमें कोरोना के मरीज कम पाए जा रहे हैं| जिसका नाम कनाडा हैं| यदि पांच हजार और दस हजार तक कोरोना के केस पहुंचने तक दुनिया के दूसरे देशों में किए गए टेस्ट से तुलना करें तो केवल कनाडा ही भारत से आगे दिखाई देता हैं|
पांच हजार मरीज पहुंचने तक कनाडा इतने 2,41,138 टेस्ट कर चुका था और दस हजार मरीज पहुंचने तक 2,95,065 टेस्ट कर चुका था| जबकि अमेरिका ने 1,04,073 और 1,39,878 टेस्ट कर चुका था| इटली और ब्रिटेन इससे भी काफी पीछे रहा था| वही भारत ने इसके लिए 1,14,015 और 2,17,554 टेस्ट कर चुका था|
भारत में अन्य देशों की अपेक्षा धीमी गति से बढ़ रहे हैं आंकड़े-
दोस्तों, स्वास्थ्य मंत्रालय आंकड़ों के मुताबिक 750 से 1500 और 1500 से 3000 मरीजों की संख्या पहुंचने में भारत में चार दिन लगे थे| लेकिन 3000 से 6000 मरीज पहुंचने में पांच दिन लगे और 6000 से 1200 मरीज़ पहुंचने में छह दिन लगे| दोस्तों, अमेरिका में इतने मरीज होने तक उनकी संख्या हर दूसरे दिन दुगनी होती जा रहीं थीं|
विकसित देशों में सबसे बेहतर प्रदर्शन अब तक कनाडा का रहा, लेकिन वह भी 6000 से 1200 मरीजों की संख्या पांच दिन में हो गयी थी|
प्रति लाख जनसंख्या में भारत में कोरोना के मरीज काफी कम हैं-
भारत में 17 जनवरी को चीन से आने वाले यात्रियों के स्क्रीन टेस्ट और 550 मरीज होने के बाद ही लॉक डाउन जैसे फैसलों की वजह से देश में प्रति लाख जनसंख्या में मरीज की संख्या दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी कम हैं| भारत में 10 लाख की जनसंख्या पर महज 9 कोरोना के मरीज है, जबकि विश्व औसत 267 मरीजों का हैं| प्रति 10 लाख की आबादी पर अमेरिका में 1, 946, स्पेन में 3,864 इटली में 2,732 फ्रांस में 2,265 जर्मनी में 1,608 ब्रिटेन में 1451 कोरोना के मरीज हैं|
दोस्तों, ‘आपको हमारा यह आर्टिकल लॉकडाउन 2.0 जानिए देश विदेश की स्थिति| Coronavirus Lockdown 2.0 India. कैसा लगा? आप हमें कमेंट करके बताए और हमारे इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करना ना भूले|
Thanks For Reading
Sanjana Singh
यह भी पढ़े- Latest News Articles
हमारे अन्य ब्लॉग भी पढ़े –