दोस्तों, हमारा आज का आर्टिकल बुरे वक्त पर हैं, जो इंसान बुरे में हार मान जाता हैं|
उन्हें इस कहानी को पढ़कर अवश्य कुछ सीखने को मिलेगा|
दोस्तों, हर किसी की जिंदगी में दुख और सुख आते ही रहते हैं लेकिन हमें कभी उससे हार नहीं माननी चाहिए|
हमारे जीवन में जैसे गुरू से हमें ज्ञान प्राप्त होता हैं, वैसे ही जिंदगी भी हमें अपने तरीके से कुछ ना कुछ अवश्य सिखाती हैं|
तो, आइए दोस्तों एक ऐसी ही बेहतरीन कहानी को पढ़ते हैं और आपको इससे क्या सीखने मिला ये आप हमें कॉमेंट करके जरूर बताए-
बुरे वक्त का भी बुरा वक्त अवश्य आता हैं| Best Bad Time Motivational Story in Hindi.
एक बार की बात हैं, एक गुरू अपने सभी शिष्यों के साथ नदी के किनारे नहाने के लिए गए|
सुबह का वक्त था, गुरूजी नदी के किनारे जाकर बैठ गए|
अब गुरू जी को बैठा देख, सभी शिष्यों को लगा कि उन्हें भी अपने गुरू के अनुसार कुछ देर के लिए बैठ जाना चाहिए|
गुरूजी बस निरंतर नदी को ही देखे जा रहे और सभी शिष्य यह देखकर थोड़े से हैरान और परेशान होने लगे|
सुबह से शाम हो गयी, पर गुरूजी नदी में उतरे ही नहीं बस नदी को ही देखे जा रहे थे|
सभी शिष्य इस दृश्य को देखकर बड़े व्याकुल हो गए|
पर गुरु जी के सामने कौन बोले?
ये सोचकर सब चुप बैठे रहे!
लेकिन एक शिष्य का सब्र का बाँध टूट गया, उसने बड़े ही प्यार से गुरूजी से पूछ ही लिया|
गुरूजी….. हम नदी में कब उतरेंगे|
आप किसका इन्तेजार कर रहे हैं?
तब गुरूजी ने उसकी ओर देखा और कहा-
जब इस नदी का बहाव बंद हो जाएगा, तब हम इस नदी में उतरेंगे|
सभी शिष्य उनका यह जवाब सुनकर हैरान रह गए|
वो एक दूसरे को देखने लगे, बात उनके समझ में नहीं आ रहीं थीं|
फिर एक और शिष्य ने गुरूजी से अपनी शंका व्यक्त करते हुए कहा-
पर गुरूजी ऐसा तो कभी हो ही नहीं सकता|
ये नदी हैं…… इसका बहाव बंद कैसे हो सकता हैं?
ये नामुमकिन हैं|
फिर गुरूजी ने थोड़ा सा मुस्कुराए और बोले यही हैं आज की शिक्षा….
ये जिंदगी बिल्कुल इस बहती हुई नदी की तरह हैं|
–
जो कभी किसी के लिए नहीं रुकती|
निरंतर बहती रहती है और आगे बढ़ती रहती है|
अब मर्जी तुम्हारी हैं… कि तुम नदी के साथ आगे बढ़ते हो, या फिर एक ही जगह पर डरकर, हारकर, घबराकर बैठे रहते हो|
इस नदी की बहती हुई लहरें, बदलते हुए वक्त की तरह है और वक्त चाहे जैसा भी हो, अच्छा या बुरा बदलता जरूर है|
अगर कभी तुम्हारा वक्त बुरा हो तो हौसला रखना और चाहे कुछ भी हो जाए|
किसी भी परिस्थिति में हिम्मत मत हारना| जिंदगी की इस नदी में आगे बढ़ते रहना, क्योंकि वक्त बदलने में देर नहीं लगती|
बुरा वक्त…….
तुम्हारी जिंदगी में ही नहीं बल्कि सभी की जिंदगी में आता हैं|
फर्क सिर्फ इतना हैं कि कोई बिखर जाता हैं तो कोई निखर जाता हैं|
जिसकी सोच सकारात्मक हैं और जिसमें सीखने का जज्बा हैं वो बुरे से बुरे वक्त में भी अच्छाई को देखता हैं|
ठीक वैसे ही, जैसे कोई रात के अंधेरे में चमकते हुए तारों को देखता हैं|
सुख और दुख इस जिंदगी रूपी नदी की लहरें हैं| जो हर पल बनती रहती हैं और मिटती रहती हैं|
लेकिन तुम एक लहरें नहीं हो, तुम इस नदी के जल की तरह हो जो हर हाल में बहता ही रहता हैं और बिना थके, बिना रुके आगे बढ़ता रहता हैं|
तो अगर कभी तुम्हारी जिंदगी में कभी बुरा वक्त आए, तो घबराना मत बस एक बात याद रखना की यह हमेशा रहने वाला नहीं हैं, क्योंकि बुरे वक्त का भी बुरा वक्त आता हैं|
दोस्तों, ‘आपको हमारा यह आर्टिकल बुरे वक्त का भी बुरा वक्त अवश्य आता हैं| Best Bad Time Motivational Story in Hindi. कैसा लगा? आप हमें कमेंट करके बताए और हमारे इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करना ना भूले|
Follow Us-
Facebook :– Click Here
Twitter :– Click Here
Instagram :– Click Here
Thanks for Reading
Sanjana Singh
3. मुकेश अंबानी की जीवनी| Best Mukesh Ambani Biography in Hindi. 2. राधिका मर्चेन्ट की जीवनी| Best Radhika Merchant Biography in Hindi. 1. अनंत अंबानी की जीवनी| Best Anant Ambani Biography in Hindi. 100. मोहम्मद मुइज़्जु की जीवनी| Best Mohamed Muizzu Biography in Hindi. 99. महात्मा गाँधी की जीवनी| Best Mahatma Gandhi Biography in Hindi. 97. सुशांत सिंह राजपूत की जीवनी| Best Sushant Singh Rajput Biography in Hindi.