

अक्षय कुमार एक ऐसा नाम, जो इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के एक मशहूर अभिनेता हैं| वह अभिनेता के अलावा टेलीविजन प्रेसेन्टर और फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं| इनका जीवन बहुत कठिनाईयों में बीता, यह अभिनेता से पहले एक बहुत अच्छे मार्शल आर्ट्स थे|इन्होंने मार्शल आर्ट्स का अध्ययन मलेशिया जाकर ग्रहण किया था| उन्होंने अपने अभिनय करियर में एक्शन से लेकर कॉमेडी मूवीज, सभी किरदारों में मूवीज की हैं| दोस्तों, क्या आप जानते हैं इनका नाम अक्षय कुमार ना होकर कुछ और था| अगर नहीं जानते तो यह भी जान लीजिए, इनका असली नाम राजीव हरि ओम भाटिया हैं| तो आइए दोस्तों, अभिनेता अक्षय कुमार के बारे में ऐसी ही रोचक जानकारी को जानते हैं और इनके जीवन के संघर्ष के बारे में जानते हैं- अक्षय कुमार का जीवन परिचय| Akshay Kumar Biography ( Jivni ) in Hindi.
नाम | अक्षय कुमार |
उपनाम | अक्की, खिलाड़ी कुमार, राजू और मैक |
वास्तविक नाम | राजीव हरि ओम भाटिया |
माताजी का नाम | अरुणा भाटिया |
पिताजी का नाम | स्वर्गीय हरि ओम भाटिया |
जन्म तिथि | 9 सितंबर, 1967 |
जन्म स्थान | अमृतसर, पंजाब |
उम्र | 52 वर्ष ( साल 2019 में) |
बहन का नाम | अल्का भाटिया |
पेशा | अभिनेता और प्रोड्यूसर |
राशि | कन्या |
नागरिकता | कनाडियन |
ग्रह नगर | मुंबई |
स्कूली शिक्षा | डॉनबोस्को स्कूल, मिरीक, दार्जिलिंग |
कॉलेज की शिक्षा | गुरु नानक खालसा कॉलेज (किंग्स सर्कल) |
धर्म | हिन्दू |
भाषा | हिन्दी |
शौक | मार्शल आर्ट्स, फिटनेस, योगा |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
पत्नी का नाम | ट्विंकल खन्ना (अभिनेत्री) |
विवाह की तिथि | 17 जनवरी, 2001 |
बेटा/बेटी का नाम | आरव भाटिया, नितारा भाटिया |
अक्षय कुमार का लुक-
दोस्तों, अक्षय कुमार का लुक बहुत ही मोहित हैं| उनका लुक और स्टाइल हर व्यक्ति कॉपी करता हैं| अक्षय के लुक पर हर एक लड़की फिदा हैं| तो आइए देखते हैं उनके उनका वजन, कद, आखों का रंग कैसा हैं??
लंबाई | 5 फीट, 11 इंच (लगभग) |
वजन | 80 किलो (लगभग) |
आँखों का रंग | हल्का भूरा |
बालों का रंग | काला |
बैंक बैलेंस | 100 मिलियन डॉलर |
निजी निवेश | 300 करोड़ |
अक्षय कुमार का जन्म, परिवार और शिक्षा-
अक्षय कुमार का जन्म पंजाब के “अमृतसर” में 9 सितंबर, सन् 1967 को हुआ था| इनकी माताजी का नाम “अरुणा भाटिया” और पिताजी का नाम स्वर्गीय “हरि ओम भाटिया” जी हैं| इनकी एक बहन हैं, जिनका नाम “अल्का भाटिया” हैं| इनकी स्कूली शिक्षा डॉनबोस्को हाई स्कूल, मिरीक दार्जिलिंग में हुई और फिर इन्होंने अपने पड़ोसी से प्रभावित होकर 7 वीं कक्षा के दौरान कराटे की क्लास जॉइन कर ली थी|
गुरु नानक खालसा कॉलेज में इन्होंने 11 वीं कक्षा में अध्ययन करना शुरू किया था| अक्षय कुमार का विवाह 17 जनवरी, 2001 को अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना के साथ हुआ था|अक्षय कुमार की एक बेटी और एक बेटा हैं, जिनका नाम “नितारा भाटिया” और “आरव भाटिया” हैं|
अक्षय कुमार का फिल्मी करियर-
सन् 1991 में अक्षय कुमार ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत “सौगंध” फिल्म के साथ की थी| अक्षय कुमार ने अपने शुरुआती दौर के करियर में कुछ खास प्रसिद्धि प्राप्त नहीं की थी| बाद में अक्षय कुमार ने फिल्म खिलाड़ी में अभिनय किया और यह फिल्म बहुत सुपरहिट हुई| इसके बाद इन्हें खिलाड़ी कुमार के नाम से भी जाना जाने लगा| इन्होंने यह फिल्म “जुही चावला” के साथ की थी|
इस खिलाड़ी फिल्म का एक गाना उस दौर में बहुत प्रसिद्ध हुआ था, जिसका नाम “अकेला हैं मिस्टर खिलाड़ी, मिसेज खिलाड़ी चाहिए” हैं|
अक्षय कुमार का किन-किन अभिनेत्रियों के साथ सम्बंध (affair) था?
अक्षय कुमार ने अपने अभिनेता करियर में एक से एक सुपरहिट फिल्में की| उन फिल्मों के अभिनय के दौरान अक्षय कुमार का कुछ अभिनेत्रियों के साथ सम्बंध भी रहे थे|
1. इनमें सबसे पहले अक्षय कुमार का सम्बन्ध(affair) अभिनेत्री पूजा बत्रा के साथ रहा था|
2. इसके बाद उन्होंने रवीना टंडन के साथ सम्बंध(affair) रखे|
3. इनसे ब्रेक-अप के बाद अक्षय कुमार का सम्बंध(affair) शिल्पी शेट्टी के संग रहा था|
4. इसके बाद 17 जनवरी, 2001 को अक्षय कुमार का विवाह ट्विंकल खन्ना के साथ हुआ|
अक्षय कुमार की कुछ सुपरहिट रोमांटिक फिल्में-
इसके अलावा इन्होंने कुछ रोमांटिक फिल्में भी की हैं, जिनका नाम अंदाज, ये दिल्लगी, धड़कन, दिल तो पागल हैं, रुस्तम, टोइलेट (एक प्रेम कथा) जैसी सुपरहिट अन्य फिल्मों में अभिनय किया है|
अक्षय कुमार की कुछ सुपरहिट कॉमेडियन फिल्में-
इसके अलावा इन्होंने कॉमेडियन फिल्में भी की है, जिनके नाम हाउसफूल, गरम मसाला, हेरा-फेरी, इन्टरटेन्मेंट, दे दना दन, भागम-भाग, भूल-भुलैया, तीस मार खां, मुझसे शादी करोगी जैसी अन्य कॉमेडी फिल्म भी अक्षय कुमार ने की है|
अपनी पसंदीदा मूवी का नाम बताए-
हमारी अक्षय कुमार की पसंदीदा मूवी Housefull 2 हैं| दोस्तों आप भी हमें अपने पसंदीदा मूवी का नाम Comment Box में Comment करके बताए|
दोस्तों, ‘आपको हमारा यह आर्टिकल अक्षय कुमार का जीवन परिचय| Akshay Kumar Biography ( Jivni ) in Hindi. कैसा लगा? आप हमें कमेंट करके बताए और हमारे इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करना ना भूले|
Thanks For Reading
Sanjana Singh
यह भी पढ़े- यह भी पढ़े- जीवन परिचय, जीवनी|
हमारे अन्य ब्लॉग भी पढ़े –