अगर आपने अपने जीवन में कभी दान किया हैं, तो आप समझ लीजिए कि आपने बहुत ही पुण्य का काम किया हैं| धन का दान या त्याग महानता की निशानी होती हैं| इसलिए पहले के लोग अधिक से अधिक दान दिया करते थे| अगर आपके दान करने से किसी की मदद हो रहीं हैं, तो आपको दान करते रहना चाहिए| दोस्तों हमारा आज का आर्टिकल दान पर महापुरुषों के
कहे गए टॉप-21 अनमोल विचार पर हैं| तो आइए दोस्तों हमारे आज के इस आर्टिकल को पढ़ते हैं-
अनमोल विचार-1
जैसे बादल पृथ्वी से जल लेकर फिर पृथ्वी पर बरसा देते हैं, वैसे ही सज्जन भी जिस वस्तु को ग्रहण करते हैं, उसका दान भी करते हैं|
कालिदास
अनमोल विचार-2
पक्षी के पानी पीने से नदियों का पाणि खत्म नहीं होता हैं| उसी प्रकार दान देने से धन नहीं घटता हैं|
गोस्वामी तुलसीदास
अनमोल विचार-3
दान असंख्य पापों को नष्ट कर देता हैं|
पीटर महान
अनमोल विचार-4
कोई भी व्यक्ति दान देकर कभी गरीब नहीं बना है|
ओपरा विनफ्रे
अनमोल विचार-5
दान के कई अन्य फायदों के अलावा मैंने ये पाया है की यह दाता की आत्मा को भी मुक्त करता है|
जिम रोन
अनमोल विचार-6
हम आपनी जीविका जो हमें मिलता है उससे चलाते हैं, लेकिन हम दान देकर किसी की जिंदगी बनाते हैं|
माया एंजेलो
अनमोल विचार-7
जीवन की माप उसके अवधि से नहीं बल्कि उसके दान से है|
पीटर मार्शल
अनमोल विचार-8
दान देना ही आमदनी का एकमात्र द्वार है|
स्वामी रामतीर्थ
अनमोल विचार-9
दानी कभी दु:ख नहीं पाता, उसे कभी पाप नहीं घेरता|
ऋग्वेद
अनमोल विचार-10
सबसे बड़ा दान तो अभयदान है जो सत्य, अहिंसा का पालन करने से दिया जा सकता हैं|
वेदव्यास
अनमोल विचार-11
दायें हाथ से दान करो तो बायें हाथ को पता नहीं चलना चाहिए|
कहावत
अनमोल विचार-12
दान का भाव बड़ा उत्तम भाव है, पर इसका भाव यह नहीं है कि समाज में दान-पात्रों का एक वर्ग खड़ा किया जाए|
डॉ सम्पूर्णानंद
अनमोल विचार-13
दान के लिए वर्तमान ही सबसे उचित समय है|
अज्ञात
अनमोल विचार-14
प्यार देकर बढ़ता है, जो प्यार हम दूसरों को देते हैं वही हमारे साथ रहता है, प्यार को बनाये रखने का एक ही तरीका है और वह है बांटने का
एलेअनोर रूजवेल्ट
अनमोल विचार-15
जो जल बाहै नाव में, घर में बाहै दाम । दोऊ हाथ उलीचिये, यही सयानो काम|
कबीर
अनमोल विचार-16
जिस दान में कोई लेने का संबंध नहीं, वही है अंतिम गति, वही है ब्रह्म का स्वरूप, वह लेते नहीं|
रवीन्द्रनाथ ठाकुर
अनमोल विचार -17
एक व्यक्ति का मन इस बात में होता है की वह क्या दे सकता है , इसमें नहीं की वह क्या पा सकता है|
ऐनी फ्रैंक
अनमोल विचार-18
दानी बहुत है, त्यागी कम|
मिल्स
अनमोल विचार-19
तीन सद्गुण हैं – आशा, विश्वास और दान| दान इनमें सबसे बढ़कर है|
बाइबल
अनमोल विचार-20
दान का प्रत्येक कार्य स्वर्ग-पथ पर गतिशील होने का एक चरण है|
बीचर
अनमोल विचार-21
अल्प में से भी जो दान दिया जाता है, वह सहस्रों-लाखों के दान की बराबरी करता है|
महात्मा बुद्ध