14 दिसंबर को दिल्ली, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हरियाणा के किसान जिला मुख्यालयों पर 1 दिन का धरना देंगे और अन्य राज्यों के किसान 14 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे कृषि नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है| दोस्तों हमारा आज का आर्टिकल इसी विषय पर है| तो आइए दोस्तों हमारे आज के इस आर्टिकल को पढ़ते हैं-
किसान रिलायंस की जियो सिम का बहिष्कार करेंगे-
उन्होंने बताया कि देश के सभी किसान रिलायंस की जियो सिम का बहिष्कार करेंगे| 12 दिसम्बर को देश के सभी टोल कृषियों के द्वारा फ्री किये जाएंगे| 12 दिसंबर को दिल्ली-जयपुर हाईवे बंद किया जाएगा|
कृषि नेताओं ने 14 दिसंबर को देशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया है-
सभी किसान नेता 3 कृषि कानून रद्द करवाने और MSP गारंटी कानून लागू करवाने पर लगे हुए हैं| कृषि नेताओं ने 14 दिसंबर को देशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया है| कृषि नेताओं ने केंद्र सरकार के संशोधन के लिखित प्रस्ताव को खारिज कर दिया है|
किसान नेताओं का कृषि कानूनों को खत्म करने की माँग-
हालांकि किसान नेता तीनों नए कृषि कानूनों को खत्म करने की मांग कर रहे हैं| इस मसले पर सरकार ने प्रस्ताव में कहा है कि वह उन कानूनों के प्रावधानों पर संशोधन के लिए विचार करने को तैयार है जिन पर किसानों की आपत्तियां हैं|
कानूनों में संशोधन करने के लिए सरकार तैयार है-
सरकार ने अपने संशोधन प्रस्ताव में जोर देकर कहा है कि केंद्र सरकार एमएसपी की मौजूदा सरकारी खरीद प्रणाली के संबंध में लिखित भरोसा देने को तैयार है| सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि वह कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी लेकिन वह बीच का रास्ता निकालने के लिए नए कृषि कानूनों में संशोधन का तैयार हो गई है|