10. रोहित शर्मा की जीवनी| Best Rohit Sharma Biography in Hindi.

रोहित शर्मा की जीवनी| Best Rohit Sharma Biography in Hindi.
 रोहित शर्मा की जीवनी| Best Rohit Sharma Biography in Hindi.
Best Rohit Sharma Biography in Hindi.

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एक भारतीय खिलाडी है और वह वर्तमान में भारतीय टीम के एक दिवसीय अंतराष्ट्रीय और टी 20 अंतराष्ट्रीय के ओपनर के तौर पर खेलते है और इस समय भारतीय टीम में एक दिवसीय अंतराष्ट्रीय और टी20 अंतराष्ट्रीय के उप-कप्तान है| रोहित शर्मा का जन्म नागपुर, महाराष्ट्र में हुआ था| इनका पूरा नाम रोहित गुरुनाथ शर्मा है|

रोहित शर्मा की जीवनी| Best Rohit Sharma Biography in Hindi.

इनका जन्म 30 अप्रैल,1987 को हुआ था|  इनका पालन-पोषण बोरावली में इनके दादा और चाचा ने किया| इसके अतिरिक्त इनका एक छोटा भाई भी है, जिनका नाम विशाल शर्मा है| इनकी गिनती विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में की जाती है|

रोहित शर्मा ने अपने एक दिवसीय अंतराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरूआत आयरलैंड के खिलाफ सन 2007 में 23 जून को की| इसके बाद इन्होने अपना पहला 20-20 अंतराष्ट्रीय मैच 19 सितम्बर, 2007 को इंग्लैंड टीम के खिलाफ खेला|

करीब सौ से ज्यादा एक दिवसीय मैच खेलने के बाद रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर की शुरूआत की|

इन्होने अपना पहला टेस्ट मैच वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ 9 नवंबर 2013 को कोलकाता के क्रिकेट स्टेडियम पर खेला|

साल 2005 में रोहित शर्मा ने अपने लिस्ट-ए-क्रिकेट की शुरुआत वेस्ट जोन की तरफ से खेलते हुए की| यह मुंबई की तरफ से घरेलु क्रिकेट में खेलते है| यह इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की टीम की ओर से खेलते है|

साल 2013 में रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी की और उसी साल इन्होने मुंबई इंडियंस को अपना इंडियन प्रीमियर लीग का पहला ख़िताब जिताया|

इन्होने अब तक मुंबई इंडियंस को कुल तीन इंडियन प्रीमियर लीग के ख़िताब जिताये और यह अब तक महेंद्र सिंह धोनी के बाद इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे सफल कप्तान है|

साल 2013,2015 और 2017 इन तीन सालों में इन्होने मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में इंडियन प्रीमियर लीग का ख़िताब जिताया था|

रोहित शर्मा की जीवन परिचय-

                नाम(Name)         रोहित शर्मा
       पूरा नाम(Full Name)     रोहित गुरुनाथ शर्मा
        निकनेम(Nickname)            हिटमैन
माता जी का नाम(Mother’s Name)     पूर्णिमा शर्मा
पिता जी का नाम(Father’s Name)     गुरुनाथ शर्मा
छोटे भाई का नाम(Younger’s Brother)      विशाल शर्मा
लम्बाई(Height)            (लगभग)5 फिट 9इंच
    भूमिका(Role)         बल्लेबाज
बल्लेबाजी की शैली(Bat Style)     दाएँ हाथ से
गेंदबाजी की शैली(Bowling Style)     दाएँ हाथ से ऑफ़ ब्रेक
 जन्म तिथि(Date of Birth)     30 अप्रैल,1987
 घरेलु क्रिकेट टीम(Home Cricket Team)            मुंबई

रोहित शर्मा की शादी किससे हुई?

इंडियन टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा की शादी रितिका सजदेह नामक महिला से हुए| रितिका सजदेह उनकी बचपन की दोस्त है| रोहित शर्मा की शादी 13 दिसंबर, 2015 को मुम्बई शहर में हुई|

रोहित शर्मा की शादी मुंबई के ताज लैंड्स होटल में हुई,और उनके कई दोस्त और बॉलीवुड की भी सितारे भी उनकी शादी में नजर आए थे|  

रोहित शर्मा के कुछ शानदार रिकार्ड्स-

1.एक पारी में चौकों और छक्कों से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में शेन वाट्सन का रिकॉर्ड तोडा| उन्होंने एक ही पारी186 रन चौकों और छक्कों से बनाये|

2. रोहित शर्मा के नाम एक दिवसीय मैच में एक ही पारी में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड हैं| उन्होंने एक ही पारी में 16 छक्के मारे|

3.रोहित शर्मा के नाम एक दिवसीय मैच में एक ही पारी में सबसे ज्यादा 264 रन मारने का विशाल रिकॉर्ड है|  उन्होंने यह पारी श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन में खेली|

4.रोहित शर्मा के नाम एक दिवसीय मैचों में सबसे ज्यादा दोहरे शतक है| उन्होंने कुल तीन दोहरे शतक बनाये है| इनमे से उनके दो दोहरे शतक श्रीलंका के खिलाफ और एक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है|

5.रोहित शर्मा के नाम इंडियन प्रीमियर लीग में हैट-ट्रिक का भी रिकॉर्ड का|

रोहित शर्मा को किन-किन पुरुस्कारों  से नवाजा गया हैं?

2015 में रोहित शर्मा को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया,जो हर साल भारत सरकार द्वारा भारत के किसी राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वालों को दिया जाता हैं|

वनडे में 2 दोहरे शतक लगाने के कारण इनको 2013 और 2014 में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के लिए ईएसपीएन ने पुरस्कार दिए|

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 में शतक के लिए 2015 में ईएसपीएन ने टी20 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए पुरस्कार दिया|

रोहित शर्मा की जीवनी| Best Rohit Sharma Biography in Hindi.

Facebook –  Click Here

Twitter –  Click Here

Instagram – Click Here

दोस्तों, ‘आपको हमारा यह आर्टिकल रोहित शर्मा की जीवनी| Best Rohit Sharma Biography in Hindi. कैसा लगा आप हमें कमेंट करके बताए और हमारे इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करना ना भूले|

Follow Us 

Facebook :– Click Here

Twitter :– Click Here

Instagram :–  Click Here

Thanks for Reading
Sanjana Singh


यह भी पढे:- Click Here 

80. क्रुणाल पंड्या का जीवन परिचय| Best Krunal Pandya Biography in Hindi.

क्रुणाल पंड्या बाँये हाथ के स्पिन गेंदबाज और बाँये हाथ के बल्लेबाज हैं| इनका पूरा नाम क्रुणाल हिमांशु पंड्या हैं| यह बरोडा की टीम के लिए घरेलु क्रिकेट खेलते हैं| उन्हें भारत के ऑल-राउंडर क्रिकेटरों में गिना जाता हैं| तो ...
दीपिका पादुकोणफ की जीवनी Best Dipika Padukone Biography (Jivni, Jivan Parichay) in Hindi.

79. दीपिका पादुकोण की जीवनी| Best Deepika Padukone Biography in hindi.

दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री और मॉडल हैं| दीपिका ने कड़ी मेहनत करके व लगन से बॉलीवुड में अपना नाम बना लिया हैं| इसलिए वर्तमान में वह फिल्म जगत में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री हैं| जिससे ...