9. जीवन में सही अवसर को कैसे पहचाने| Best Motivational Story in Hindi.

जीवन में सही अवसर को कैसे पहचाने| Best Motivational Story in Hindi.

जीवन में सही अवसर को कैसे पहचाने| Best Motivational Story in Hindi.
Best Motivational Story in Hindi.

संकट के समय में कुछ लोग निखर जाते हैं और कुछ लोग बिखर जाते हैं| इसलिए अवसर का इन्तेजार कीजिए और सही मौके पर चौका मारिये|
जिंदगी में हर व्यक्ति को कभी भी कभी सफलता पाने का अवसर प्राप्त होता हैं|

अवसर हमेशा आपके आस-पास होता हैं, लेकिन अगर आप उसे ढूँढने के लिए अगर कहीं दूर चले जाते हैं, तो ना आपको वह अवसर प्राप्त होता है और ना ही सफलता| इसलिए संयम रखे और अवसर का इन्तेजार करे, सफलता अपने आप आपको मिल जाएगी|

दोस्तों हमारा आज का आर्टिकल एक प्रेरणादायक कहानी पर हैं| तो आइए दोस्तों हमारे आज के इस आर्टिकल को पढ़ते हैं-

जीवन में सही अवसर को कैसे पहचाने| Best Motivational Story in Hindi.

यह कहानी हैं अफ्रीका महाद्वीप की यह बात उस समय की हैं, जब अफ्रीका में हीरों की खाने मिल रहीं थीं| जिसको भी हीरें की खान मिल मिल रहीं थीं, मानो वो दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति बन गया था|

वहाँ हीरें ही हीरें मिल रहे थे, ये बात अफ्रीका के जंगलों में आग की तरह फैल गई थी| गाँव में इसकी चर्चा हो रहीं थीं, कहानियाँ सुनाई जा रहीं थीं|

एक गाँव में एक किसान रहता था जिसको रोजाना एक ना एक कहानी सुनने को मिलती थी| कभी उसका दोस्त उसके पास आकर बताता था, कभी उसके परिवार में उसे यह बात सुनने को मिलती थी|

एक दिन उसके दोस्त ने बताया कि पास के गाँव में एक कमाल की खान मिली हैं और जिसके पास वो खान हैं, वो तो मालामाल हो गया हैं| उसकी जिंदगी बदल गयी है|

किसान को अपने दोस्त की बातें सुनकर जोश आ गया और उसने जोश-जोश में जाकर अपने नदी के किनारे वाले खेत को बेच दिया| वह उस खेत को दूसरे किसान को बेचकर घर आया और अपनी पत्नी को बताया कि उसने वो खेत बेच दिया है|

तो पत्नी उससे पूछा कि अब आप क्या करोगे?

तो उसने अपनी पत्नी को बताया कि तुम्हें अभी तक पता नहीं चला कि यहाँ बहुत सारी हीरों की खान मिल मिल रहीं हैं|

मैं भी जाऊँगा और हीरों की खान की खोज करूँगा और फिर देखना हमारे पास हीरें ही हीरें होंगे|

हम इतने अमीर हो जाएंगे, हमारे पास बहुत बड़ा घर होगा, ऐसे ही बड़े-बड़े सपने उसने पत्नी को दिखाए और फिर उसने अपने पत्नी से कहा कि एक काम करो मैं तुम्हें कल मायके छोड़ आऊंगा, तुम बच्चों के संग वहाँ आराम से रहना|

 

मैं तुम्हें वापस एक अमीर व्यक्ति बनकर लेने आऊंगा|

अगले दिन उसने अपनी पत्नी को उसके मायके छोड़ दिया और उसने अपने सास-ससुर सबको इस बारे में बता दिया| वह बहुत खुश था, इसके बाद वह हीरें की खान ढूँढने के लिए लग गया|

वह किसान पूरे अफ्रीका में घूमता रहा, पर उस किसान को हीरें की खान नहीं मिली|

उसे हीरें की खान ढूँढते-ढूँढते बहुत साल हो गये, लेकिन अब उसे समझ नहीं आ रहा था कि वो क्या करे?

उसने अपनी पत्नी को इतना बड़ा सपना दिखा दिया था| उसने अपनी पत्नि से ऐसा कहा था कि अब तो वह अमीर बनके आयेगा, मालामाल हो जाऊँगा|

उसे एक भी हीरें की खान नहीं मिली थी, निराश था, परेशान था और अंत में उसने पहाड़ से कूदकर अपनी जान दे दी| वह नदी में कूद गया और फिर उसकी जिंदगी खत्म हो गई|

पर यह कहानी यहाँ खत्म नहीं होती क्योंकि यह कहानी इस किसान की नहीं थी|

यह कहानी दूसरे किसान की हैं, जिसको इसने अपना वो खेत बेचा था|

उसने जिसको खेत बेचा था, वो उस खेत पर केवल खेती कर रहा था|

वह अपना केवल खेती करता था और शाम को वापस अपने घर चला आता था|

एक दिन वह सवेरे-सवेरे नदी के किनारे गया और उसने देखा कि वहाँ एक इन्द्रधनुष बना हुआ हैं|

वह पास में गया और जाकर के देखा कि सूर्य की किरणें एक चमकीले पत्थर पर गिर रहीं थीं और उससे एक इन्द्रधनुष बन रहा था| उसने उस चमकीले पत्थर को उठाया और सोचा कि यह बड़ा ही सजावटी चीज हैं|

वह उस पत्थर को लेकर अपने घर आया और उसने उस पत्थर को अलमारी में रख दिया|

कुछ दिन बीत गए और वह उस पत्थर के बारे में भूल गया था| एक दिन उसके घर उसका एक दोस्त आया और उसने उस पत्थर को अलमारी में देखा तो उसने उस किसान से पूछा कि मित्र तुम्हें यह पत्थर कहाँ से मिला|

तो उसने कहा कि मुझे यह पत्थर मेरे नदी के किनारे वाले खेत से मिला हैं|

यह नदी किनारे खेत के पास रखा हुआ था, मैंने इसे देखा और मैं इसे अपने घर ले आया| उसने अपने दोस्त से ये भी कहा कि अगर तुम्हें यह पत्थर चाहिए तो तुम ले जाओ|

किसान के दोस्त ने उससे पत्थर ले जाने की बात पर कहा कि दोस्त तुम पागल हो गया| यह चमकीला पत्थर एक हीरा हैं और सिर्फ हीरा ही नहीं यह यहाँ का सबसे बड़ा हीरा हैं|

अब तक यहाँ जितने भी हीरें मिले हैं, उसमे यह सबसे बड़ा हीरा हैं|

अगर यह तुम्हें तुम्हारे खेत में मिला है, तो वहाँ पर ऐसे बहुत से हीरें होंगे| अपने दोस्त की बात सुनकर वह कुछ और अपने दोस्तों के संग अपने खेत की ओर चला|

उसने वह हीरा एक लैब में भेजा और फिर यह पता चला कि वह वाकई हीरें हैं|

वो जो खेत था, वहाँ एक बड़ी सी खान बनी और उसमे जो हीरें निकले, वो बेशकीमती हीरें थे| जिस किसान का वो खेत था, यानि की दूसरा वाला किसान जिसने वो खेत खरीदा था| वो मालामाल बन गया|

पहला वाला किसान जो पूरे अफ्रीका में घूमते रहा, हीरें की खोज में घूमता रहा, उसे एक भी हीरा नहीं मिला और उसी के खेत में जिसको उसने वो खेत बेचा| उस किसान उस खेत में खेती की और उसे वो हीरा मिले|

उस किसान के खेत में बहुत बड़ी हीरें की खान मिली| वहाँ इतने सारे हीरें निकले कि अगर वो थोड़ा सा इंतजार ओर करता, थोड़ी मेहनत और करता तो शायद उसे वो हीरें की खान मिल जाती|

यह छोटी सी कहानी बहुत बड़ी बात सिखाती है कि पहले वाले किसान के पैरों के नीचे हीरें थे, लेकिन उसे मालूम नहीं था| उसने पूरा महाद्वीप खोज लिया लेकिन उसे हीरें नहीं मिले|

दूसरा वाला किसान जिसकी जिंदगी बदल गई| अवसर उसके सामने था, उसके दोस्त ने उसको रास्ता दिखाया और खेल पलट गया|

दोस्तों जिंदगी में अवसर हमेशा आपके आस-पास रहेंगे|

अगर आप अवसर तलाशने के लिए कहीं दूर चले जाएंगे| तो ना अवसर मिलेंगे, ना सफलता मिलेंगे और ना ही आप सफल हो पाएंगे| कई बार कहते हैं कि अवसर आपके दरवाजे पर दस्तक दे रहीं|

Follow Us-

Facebook :– Click Here

Twitter :– Click Here

Instagram :–  Click Here

Thanks for Reading
Sanjana Singh


यह भी पढे:- Click Here 

नीरज चोपड़ा की जीवनी| Best Neeraj Chopra Biography in Hindi.

93. नीरज चोपड़ा की जीवनी| Best Neeraj Chopra Biography in Hindi.

नीरज चोपड़ा जिन्हें जावेलिन थ्रोइंग के क्षेत्र में 'जवान जावेलिन थ्रोवर' के रूप में पहचाना जाता है, एक प्रमुख भारतीय खिलाड़ी हैं| उन्होंने अपनी प्रतियोगिताओं में अनगिनत मेडल और पुरस्कार जीते हैं और उनका नाम भारतीय खेल के इतिहास में ...
जिया शंकर की जीवनी| Best Jiya Shankar Biography in Hindi.

92. जिया शंकर की जीवनी| Best Jiya Shankar Biography in Hindi.

जिया शंकर, जिन्हें मुंबई के सपनों के शहर में जन्मा हुआ है, यह एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं, जो न केवल खूबसूरत दिखने में हैं, बल्कि उनमें बहुत ही विशेष प्रतिभा भी हैं| जिया शंकर ने टीवी शो "मेरी ...
अभिषेक मल्हान की जीवनी| Best Abhishek Malhan Biography in Hindi.

91. अभिषेक मल्हान की जीवनी| Best Abhishek Malhan Biography in Hindi.

अभिषेक मल्हान, एक प्रसिद्ध भारतीय यूट्यूबर हैं, जिन्होंने अपने यूट्यूब चैनल "फुकरा इंसान" पर वीडियो अपलोड करके प्रसिद्धि और पहचान हासिल की हैं| उन्होंने अपने सपनों को पूरा करने के बाद यूट्यूबर बनने का निर्णय लिया और अपने यूट्यूब चैनल ...
एलविश यादव की जीवनी| Best Elvish Yadav Biography in hindi.

90. एलविश यादव की जीवनी| Best Elvish Yadav Biography in hindi.

दोस्तों, हम आज बात करने जा रहे हैं,  सोशल मीडिया के एक बहुत ही बड़े इन्फ्लून्सर और क्रीएटर जो की भारत या विदेशों मे भी अपनी पहचान बना ली है| जिनका नाम एलविश यादव हैं| आज की दुनिया एलविश एक ...
पुनीत सुपरस्टार की जीवनी| Best Puneet Superstar Biography in Hindi.

89. पुनीत सुपरस्टार की जीवनी| Best Puneet Superstar Biography in Hindi.

दोस्तों हम आज बात करने वाले हैं लॉर्ड पुनीत की| जो अपने मजेदार वीडियो के लिए बहुत प्रसिद्ध और लोग उन्हे उनकी  वीडियो के द्वारा ही जानते हैं| जिन्हे वह इंस्टाग्राम, टकाटक और अन्य प्लेटफॉर्मों पर पोस्ट करते हैं| आज ...
मनीषा रानी की जीवनी| Best Manisha Rani Biography in Hindi.

88. मनीषा रानी की जीवनी| Best Manisha Rani Biography in Hindi.

दोस्तों, हम आज बात करने जा रहे हैं, बिहार के मुंगेर में जन्मी मनीषा रानी की| यह एक सोशल मीडिया इन्फुलेंसर के साथ-साथ टिक टोकर, इंस्टाग्राम स्टार, मॉडल, यूट्यूबर भी हैं| इनकी आवाज और इनकी अदाओं के ना जाने कितने ...