80. क्रुणाल पंड्या का जीवन परिचय| Best Krunal Pandya Biography in Hindi.

क्रुणाल पंड्या बाँये हाथ के स्पिन गेंदबाज और बाँये हाथ के बल्लेबाज हैं| इनका पूरा नाम क्रुणाल हिमांशु पंड्या हैं| यह बरोडा की टीम के लिए घरेलु क्रिकेट खेलते हैं| उन्हें भारत के ऑल-राउंडर क्रिकेटरों में गिना जाता हैं|

तो आइए पढ़ते हैं- क्रुणाल पंड्या का जीवन परिचय| Best Krunal Pandya Biography in Hindi. 

इनका जन्म 24 मार्च,1991 को गुजरात के अहमदाबाद में हुआ|  यह आई पी एल में मुंबई इंडियंस की टीम की ओर से खेलते हैं|

साल 2016 में इन्होंने अपने आइपीएल के करियर की शुरुआत की| मुंबई इंडियंस की टीम ने साल 2016 में इस ऑल-राउंडर को 2 करोड़ की बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया था|

2 करोड़ की इतनी बड़ी बोली लगने पर लोगों द्वारा उनकी प्रतिभा देखने के लिए चर्चा होने लगी| आईपीएल के इस साल में इनका प्रदर्शन बहुत ही अच्छा रहा| इनका नाम अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया और वेस्ट इंडीज सीरीज के लिए चुन लिया गया था|

इन्होंने अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपने टी-20 क्रिकेट करियर की शुरुआत 4 नवंबर,2018 को वेस्ट इंडीज की टीम के खिलाफ किया| इन्होंने अपने डेब्यू मैच में 9 गेंदों पर 21 रन बनाए और एक विकेट लिया|

इन्होंने मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए गुजरात लायंस के खिलाफ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की|

 

क्रुणाल पंड्या का जीवन परिचय- 

 

  नाम    क्रुणाल पंड्या
  पूरा नाम   क्रुणाल हिमांशु पंड्या
  निकनेम   क्रुणाल
  जन्म तिथि   24 मार्च, 1991
  जन्म स्थान   अहमदाबाद, गुजरात
  आयु   28 साल
  माताजी का नाम   नलिनी पंड्या
  पिताजी का नाम   हिमांशु पंड्या
  छोटे भाई का नाम   हार्दिक पंड्या
  राष्ट्रीयता   भारतीय
  ग्रहनगर   वड़ोदरा, गुजरात
  स्कूल   एम के हाई स्कूल,वडोदरा
  धर्म   हिन्दू
शौक पढ़ना और किताबें पढ़ना
  पेशा   क्रिकेटर
  घरेलु टीम   बरोडा
  जाति   ब्राह्मण
वैवाहिक स्थिति   विवाहित 
बल्लेबाजी की शैली    बाँये हाथ से

 

गेंदबाजी की शैली लेफ्ट आर्म स्पिन
आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस
लम्बाई 5.9 फ़ीट (लगभग)
वजन(Weight) 65 किलो(लगभग)
बालों का रंग काला
आँखों का रंग  हल्का भूरा 
कोच अजय पंवार
प्रिय अभिनेता जॉन अब्राहम
प्रिय अभिनेत्री  यामी गौतम
पत्नी  पंखुड़ी शर्मा 

 

क्रुणाल पंड्या का निजी जीवन-

क्रुणाल पंड्या का जन्म 24 मार्च,1991 को अहमदाबाद , गुजरात में हुआ था| इनकी माताजी का नाम नलिनी पंड्या और पिताजी का नाम हिमांशु पंड्या हैं|

इनका एक छोटा भाई भी हैं, जो की इनकी तरह इंडियन क्रिकेट टीम में अपना डेब्यू कर चूके हैं| जिनका नाम हार्दिक पंड्या है| क्रुणाल  पंड्या के पिताजी को क्रिकेट में बहुत रूचि थी| इसलिए क्रुणाल पंड्या को भी क्रिकेट में बहुत रूचि हुई|

क्रुणाल पंड्या के पिताजी क्रुणाल पंड्या को कई बार स्टेडियम मैच दिखाने के लिए भी ले जाते थे| क्रुणाल पंड्या ने अपनी पढ़ाई सूरत,गुजरात में एम के हाई स्कूल नामक स्कूल में की थी|

 

क्रुणाल पंड्या का अंतराष्ट्रीय करियर-

क्रुणाल पंड्या ने अभी अपने छोटे से करियर में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया हैं| इन्होंने अब तक इंडियन टीम के लिए मात्र 11 मैचें खेले हैं| इन्होंने अपना डेब्यू टी-20 अंतराष्ट्रीय में 4 नवंबर,2018 को वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेला| इन्होंने अपने डेब्यू मैच में 9 गेंदों पर 21 रन बनाए और एक विकेट लिया|

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह टी-20 सीरीज के लिए चुने गए और उनहोंने तीनों मैच जीते| ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मैच में इनका प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा, इन्होंने उस मैच में 4 ओवर में 55 रन दिए|

लेकिन उनहोंने हार नहीं मानी और अगले बाकी 2 मैचों में इन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और साथ में इन्हें तीसरे मैच में मेन ऑफ़ द मैच पुरुष्कार के नवाजा गया| इन्होंने तीसरे टी-20 में 4 ओवर में 36 रन देकर 4 विकेट लिए थे|

 

क्रुणाल पंड्या का घरेलु करियर-

क्रिकेट के ऑल-राउंडर बैट्समैन क्रुणाल का बचपन से ही क्रिकेट में बहुत शौक था| 26 मार्च,2013 को इन्होंने बरोडा की टीम की ओर से खेलते हुए बंगाल के खिलाफ टी-20 में डेब्यू किया|

इनकी शुरुआत बहुत फीकी हुई, उनके भाई ने एक विकेट लिया, पर वह  एक भी विकेट नहीं ले सके| वह बैटिंग में भी संघर्ष करते हुए नज़र आये, इन्होंने 11 गेंदों में मात्र 12 रन बनाए थे|

8 नवंबर, 2018 को क्रुणाल पंड्या और हार्दिक पंड्या दोनों भाइयों ने गुजरात के खिलाफ लिस्ट-ए में डेब्यू किया|

इस मैच में हार्दिक पंड्या ने 61 गेंदों में 69 रन बनाए और इन्होंने 20 गेंदों पर 28 रन बनाए| इस मैच में क्रुणाल को ही केवल गेंदबाजी का मौका मिला|

पर वह एक विकेट भी नहीं ले सके और उनहोंने इस मौके को भी गवाँ दिया| इस तरह  क्रुणाल कभी भी लाइमलाइट में नहीं आ सके और वे लिस्ट-ए के केवल 4 मैच ही खेल पाए|

2014 के अंतिम समय से 2015 के बीच तक वे एक भी मैच नहीं खेल सके| उन्हें लिबरल टीयर हो गया था, जिसका वह इलाज करा रहा था|

2014 में दोनों भाई बैक-अप के तौर पर मुंबई इंडियंस का हिस्सा हुए और तब से मुंबई इंडियंस के कांटेक्ट में रहे|

मुंबई इंडियंस ने क्रुणाल पंड्या को ऑक्शन में दस करोड़ की बहुमूल्य कीमत से ख़रीदा और सभी को क्रुणाल पर इतनी बड़ी बोली लगाकर चौंका दिया| हमें इसका परिणाम साल 2016 में दिल्ली डेयर डेविल्स के खिलाफ दिखाया|

जब क्रुणाल पंड्या ने मात्र 37 गेंदों पर 6 छक्कें और 7 चौके की मदद से 86 रन बनाए थे|

 

क्रुणाल पंड्या का आईपीएल करियर-

आईपीएल एक ऐसा टूर्नामेंट हैं जो छोटे-से-छोटे देश के खिलाडियों को अपना नाम बनाने का एक मौका देता हैं और वो मौका क्रुणाल पंड्या को भी मिला|

क्रुणाल पंड्या आईपीएल का चमकता हुआ सितारा है| इनका नाम आईपीएल के द्वारा ही रोशन हुआ और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने के कारण ही इन्हें इंडियन टीम का हिस्सा बनने का मौका मिला|

साल 2016 के पहले मैच में इन्होंने अपने करियर की शुरुआत की और अपनी शानदार गेंदबाजी और फील्डिंग का प्रदर्शन किया| इन्होंने अपने पहले मैच में 4 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया|

इसी मैच में इन्होंने 11 गेंदों में 20 रन बनाए थे| इन्होंने अपने आईपीएल करियर का सबसे अच्छा प्रदर्शन दिल्ली डेयर डेविल्स के खिलाफ 37 गेंदों पर धुँआधार 86 रन का था| इन्होंने इस मैच में 6 छक्के और 7 चौके लगाए थे| उनके इस प्रदर्शन से मुंबई इंडियंस यह मैच जीतने में सफल हो गयी| 

 

इन्होंने अब तक आईपीएल के करियर में 55 मैचों की 48 पारियों में 25.46 की  औसत से 891 रन बनाए हैं और 40 विकेट अपने नाम किये हैं|

इनका आईपीएल का सबसे अच्छा बॉलिंग प्रदर्शन 4 ओवर में 14 देकर 3 विकेट हैं|

ऐसे ही शानदार प्रदर्शन के कारण इन्हें अंतराष्ट्रीय स्तर पर इंडियन टीम के लिए क्रिकेट खेलने का मौका मिला|

अभी इनका नेतृत्व केवल टी-20 में ही हुआ हैं| लेकिन अभी तो यह इनका सा प्रदर्शन था| अभी तो इस खिलाड़ी को बहुत कुछ करके दिखाना हैं और इंडियन टीम के लिए ओ डी आई और टेस्ट क्रिकेट फॉर्मेट में भी खेलना हैं|

क्रुणाल पंड्या की शादी के बारे में-

हार्दिक  पंड्या के भाई क्रुणाल पंड्या की शादी 27 दिसंबर, 2017 को मुंबई के जे. डब्लू. मैरियट होटल ( J.W. Mariot Hotel) में पंखुड़ी शर्मा नाम की लड़की के साथ हुआ|

यह उन्हें बहुत पसंद करते थे| शादी से पहले यह दोनों एक दूसरे मिला करते थे और अच्छे दोस्त भी थे| यही कारण था कि पहले दोनों में दोस्ती हुई और फिर दोनों ने इसे एक- दूसरे से रिश्ते जोड़ने की सोची|

इनकी शादी में बहुत सारे क्रिकेटर और एक्टर्स भी आये थे| इनकी शादी बहुत ही शानदार और टॉप- क्लास की हुई थी|

 

क्रुणाल पंड्या के बारे में जानने योग्य कुछ बातें-  

  1. यह इरफ़ान पठान और युसूफ पठान के बहुत अच्छे दोस्त हैं|
  2. इनके पिताजी ने अपने बेटे के क्रिकेट के करियर को ध्यान देते हुए अपने बिसनेस की परवाह किये बिना अपना सारा व्यवसाय सूरत से बरोडा शिफ्ट कर दिया|
  3. वह आईपीएल और घरेलु टूर्नामेंट के दौरान 25 नंबर की जर्सी पहनते हैं|
  4. क्रुणाल पंड्या की राशि मीन हैं|
  5. क्रुणाल पंड्या को आईपीएल खेलने से पहले 500 रूपये फीस मिला करती थी|
  6. क्रुणाल पंड्या के छोटे भाई का नाम हार्दिक पंण्ड्या हैं, जो कि अभी भारतीय टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में खेला करते हैं|
  7. क्रुणाल पंड्या ने साल 2016 में दिल्ली डेयर डेविल्स के खिलाफ 37 गेंदों पर लाजवाब 86 रन बनाए और मुंबई इंडियंस को जीत दिलाई और साथ ही उन्हें अपनी क्षमता से परिचित कराया|
  8. क्रुणाल पंड्या ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के तीसरे टी- 20 में 4 ओवर में 36 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट लिए थे और भारत को उस टी-20 को जीतने में अहम भूमिका निभाई थी|

Facebook –  Click Here

Twitter –  Click Here

Instagram – Click Here

दोस्तों, ‘आपको हमारा यह आर्टिकल क्रुणाल पंड्या की जीवनी| Best Kunal Pandya Biography in Hindi. कैसा लगा आप हमें कमेंट करके बताए और हमारे इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करना ना भूले|

Follow Us 

Facebook :– Click Here

Twitter :– Click Here

Instagram :–  Click Here

Thanks for Reading
Sanjana Singh


यह भी पढे:- Click Here 

आकांक्षा दुबे की जीवनी| Best Akanksha Dubey Biography in Hindi.

87. आकांक्षा दुबे की जीवनी| Best Akanksha Dubey Biography in Hindi.

दोस्तों, हम आज बात करने जा रहे हैं| एक ऐसी मशहूर अभिनेत्री के बारे में जिन्होंने बहुत की कम समय में भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली हैं| जिनका नाम हैं आकांक्षा दुबे| यह एक भारतीय अभिनेत्री ...
प्रियंका चहर चौधरी की जीवनी| Best Priyanka Chahar Choudhary Biography in hindi.

86. प्रियंका चहर चौधरी की जीवनी| Best Priyanka Chahar Choudhary Biography in hindi.

दोस्तों हम आज बात करने जा रहे हैं, भारतीय टेलिविज़न की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चहर चौधरी की| जिन्होंने बहुत ही कम उम्र में कामयाबी प्राप्त कर ली| यह कई टीवी धारावाहिक शो में काम कर चुकी हैं लेकिन इन्हे प्रसिद्धि ...
अर्चना गौतम की जीवनी| Best Archana Gautam Biography in hindi.

85. अर्चना गौतम की जीवनी| Best Archana Gautam Biography in hindi.

दोस्तों हम आज बात करने जा रहे हैं एक ऐसी मशहूर अभनेत्री और मॉडल के बारे में जिन्होंने एक मिडल क्लास से होने के बावजूद भी आज अपनी एक अलग पहचान बना ली| जिन्होंने सौन्दर्य प्रतियोगिता में मिस बिकनी इंडिया ...
शालीन भनोट का जीवनी| Best Shalin Bhanot Biography in hindi.

84. शालीन भनोट का जीवनी| Best Shalin Bhanot Biography in hindi.

दोस्तों हम आज बात करने जा रहे हैं शालीन भनोट के बारे में,यह भारतीय अभिनेता और मॉडल हैं| इन्होंने अब तक अपने करियर में कई टीवी सीरियल और फिल्में की हैं| वर्तमान में ये आपको टीवी के विवादित शो बिग ...
अब्दु रोजिक का जीवन परिचय| Best Abdu Rozik Biography in Hindi.

83. अब्दु रोजिक का जीवनी| Best Abdu Rozik Biography in Hindi.

दोस्तों हम आज बात करने जा रहे हैं, ऐसे जाने माने मशहूर सिंगर के जीवन परिचय के बारे में| जिन्होंने बहुत कम उम्र ही सफलता प्राप्त की हैं| जो अपने कठिन परिश्रम और मेहनत के कारण यहाँ तक पहुँचे हैं| ...
रश्मिका मंदाना का जीवन परिचय| Best Rashmika Mandanna Biography in hindi.

82. रश्मिका मंदाना का जीवन परिचय| Best Rashmika Mandanna Biography in hindi.

दोस्तों आज हम बात करने जा रहे हैं ऐसी अभिनेत्री के जीवन परिचय के बारे में जिन्होंने अपनी अदाकारी और अपने डानसींग  स्किल्स से बॉलीवुड में हंगामा मचा दिया था| ये एक ऐसे अभिनेत्री है जो अपने कठिन परिश्रम से ...