16. के एल राहुल की जीवनी| Best K.L.Rahul Biography in Hindi.

के एल राहुल की जीवनी| Best K.L.Rahul Biography in Hindi.
के एल राहुल की जीवनी| Best K.L.Rahul Biography in Hindi.
Best K.L.Rahul Biography in Hindi.

के एल राहुल (K.L.Rahul) भारतीय टीम का एक ऐसा चमकता हुआ सितारा हैं| इन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया हैं| इन्हें कन्नौर लोकेश राहुल और लोकेश राहुल के नाम से भी जाना जाता हैं|

यह एक दायें हाथ के बल्लेबाज और वैकल्पिक विकेट कीपर हैं| यह भारतीय टीम के लिए मुख्य रूप से ओपनिंग करने का रोल अदा करते हैं|

के एल राहुल न्यूज़ीलैंड में आयोजित 2010 में आईसीसी Under-19 क्रिकेट विश्व कप टीम के लिए चुने गए थे| के एल राहुल ने अपना पहला आईपीएल सीजन साल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के लिए खेला था|

के एल राहुल की जीवनी| Best K.L.Rahul Biography in Hindi.

सनराइज़र्स हैदराबाद ने साल 2014 के ऑक्शन में 1 करोड़ की बड़ी रकम देकर के एल राहुल को ख़रीदा और अपनी टीम में शामिल किया| साल 2016 में इनकी वापसी फिर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में हो गयी|

 

साल 2017 भी इन्होंने इसी टीम के लिए खेला लेकिन इस साल इनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा| साल 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने इन्हें ख़रीदा और इन्होंने इस सीजन 14 गेंदों में अर्धशतक पूरा करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया और पूरे सीजन इन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया|

के एल राहुल के टेस्ट मैच करियर की शुरुआत साल 2014 – 2015 में मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही सीरीज में हुई|

अपने करियर के दूसरे मैच में इन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच शतक लगाया और 18 दिसंबर,2016 को इन्होंने इंग्लैंड टीम के खिलाफ अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया और अपने चाहने वालों का दिल जीत लिया|

Biography of K. L. Rahul of Indian cricketer.
के एल राहुल का जीवन परिचय|

       पूरा नाम     कन्नोर लोकेश राहुल
       उपनाम       लोकेश राहुल
        माताजी का नाम   श्रीमती राजेश्वरी देवी
       पिताजी का नाम    के एन लोकेश राहुल  
        बहन का नाम       भावना
           भाई       कोई नहीं
         ग्रह नगर        मंगलोर
         जन्म स्थान        मंगलोर
         जन्म तिथि   18 अप्रैल,1992
            उम्र      27 साल
           राष्ट्रीयता       भारतीय
          स्कूल  एन आई टी के इंग्लिश माध्यम स्कूल, सूरथकल
          कॉलेज श्री भगवान महावीर जैन कॉलेज, बैंगलोर
          धर्म          हिन्दू
      शैक्षिक योग्यता बैचलर ऑफ़ कॉमर्स,(B.com)
           पेशा    क्रिकेटर
          घरेलू टीम     कर्नाटक
        वैवाहिक स्थिति         कुंवारा
        गर्लफ्रेंड का नाम       एलेक्जिर नाहर
  सालाना कमाई लगभग        25 करोड़

के एल राहुल(K.L.Rahul)  का निजी जीवन-

के एल राहुल(K.L.Rahul)  का जन्म कर्नाटक के बेंगलुरु में 18 अप्रैल,1889 को हुआ था| उनके पिता का नाम के एन लोकेश और माताजी का नाम राजेश्वरी देवी हैं|
के एल राहुल की केवल एक ही बहन हैं,जिसका नाम भावना हैं|  के एल राहुल ने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी संस्थान से कर्नाटक में अपनी स्कूली पूरी की|

वहीं पर इनके पिता सिविल इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर थे| के एल राहुल ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट अकादमी से क्रिकेट में प्रशिक्षण प्राप्त किया|

के एल राहुल(K.L.Rahul)  का अंतराष्ट्रीय करियर-

भारत के इस युवा बल्लेबाज ने अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में 26 दिसंबर को की थी|

उन्होंने अपने अंतराष्ट्रीय करियर में खेले गए 34 टेस्ट मैचों की 56 इनिंग्स में 35.28 की औसत के साथ 1905 रन बनाये हैं|

जिसमे इनके 11 अर्धशतक और 5 शतक शामिल है| वही इन्होंने 27 अंतराष्ट्रीय टी-20 मैचों की 24 पारियों में 43.95 की शानदार औसत के साथ 879 रन बनाये हैं,

जिसमें इनके 2 शतक और पाँच अर्धशतक हैं| साथ ही इन्होंने 14 एक दिवसीय मैचों की 13 पारियों में 34.3 की औसत से 343 रन बनाये हैं,जिसमें 5 अर्धशतक और 2 शतक शामिल हैं|

के एल राहुल(K.L.Rahul) का आई पी एल करियर-

के एल राहुल(K.L.Rahul) ने अपने आईपीएल करियर का सीजन रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए साल 2013 में खेला था|

इन्होंने 29 मार्च,2019 तक 65 मैचों की 56 पारियों में 42.31 की औसत के साथ 1904 रन बनाए हैं| साल 2018 में इन्होंने आईपीएल लीग का सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया साथ ही साथ सुनील नारायण के बनाए हुए रिकॉर्ड की बराबरी की|

यह शानदार अर्धशतक इन्होंने 14 गेंदों में पूरा किया था, यह अर्धशतक इन्होंने किंग्स XI पंजाब की ओर से खेलते हुए दिल्ली डेर डेविल्स के खिलाफ लगाया था|

साल 2019 में इन्होंने एक बार फिर किंग्स XI पंजाब की  की ओर से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 64 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए| यह  के एल राहुल का अपने आईपीएल करियर का पहला शतक था|

पिताजी भी रहे थे कॉलेज स्तर के क्रिकेटर-  

के एल राहुल (K.L.Rahul) के पिताजी को भी के एल राहुल की तरह क्रिकेट में बहुत रूचि थी| वह अपने कॉलेज लेवल पर क्रिकेट खेला करते थे|
बचपन में राहुल ने कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया| जैसे-वॉली बोल,फुटबॉल,बैडमिंटन आदि| लेकिन अंत में राहुल ने क्रिकेट को चुना और अपना करियर बनाया|
18 वर्ष की  में राहुल कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर में जैन यूनिवर्सिटी में पढ़ने गए जिससे की वह अपने क्रिकेट करियर पर ध्यान दे सके|

के एल राहुल(K.L.Rahul)  के पिताजी सुनील गावस्कर के नाम पर अपने बेटे का नाम रखना चाहते थे-

के एल राहुल(K.L.Rahul)  के पिताजी सुनील गावस्कर के बहुत ही बड़े फैन थे| इसलिए वह अपने बेटे का नाम सुनील गावस्कर के नाम पर रखना चाहते थे|
परन्तु जब वह अपने बेटे का नाम रखने वाले थे तब उन्हें सुनील गावस्कर के बेटे रोहन गावस्कर का नाम याद आ गया,वो भी उन्हें गलत याद आया उन्हें रोहन की जगह राहुल याद आया और फिर इनका नाम राहुल पड़ गया जब उनके पिता को याद आया तो उन्होंने इसे बदलने की जरुरत नहीं समझी|

के एल राहुल(K.L.Rahul) अभी अपने क्रिकेट करियर के शुरूआती दौर पर हैं| ऐसे  में उनकी तुलना सुनील गावस्कर से करना थोड़ा जल्दबाजी होगी|

परन्तु क्रिकेट विशेषज्ञों के मुताबिक उनकी बल्लेबाजी टेस्ट क्रिकेट के लिए ज्यादा उपयुक्त हैं| सुनील गावस्कर से उनकी यह बात मिलती-जुलती हैं|
बेटे का नाम रखने में  के एल राहुल के  पिताजी से छोटी सी गलती हो गयी थी लेकिन काम सुनील गावस्कर जैसे मिलते-जुलते हैं|

के एल राहुल(K.L.Rahul) के करियर के कुछ महत्वपूर्ण तथ्य-

  1. के एल राहुल(K.L.Rahul)  पहले ऐसे बल्लेबाज हैं, जिसने कर्नाटक की टीम  की ओर से खेलते हुए रणजी के एक मैच में तिहरा शतक लगाया हैं|
  2. घरेलु क्रिकेट में लगातार प्रदर्शन करने के बाद 2014 में राहुल  को भारतीय टेस्ट टीम के लिए चुना गया| उन्होंने अपने दूसरे ही मैच में 110 रन बनाकर अपने करियर का पहला शतक लगाया|
  3. बैंगलोर से आने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज के एल राहुल कर्नाटक प्रीमियर लीग में बैंगलोर ब्रिगेडियर के लिए अपने अच्छे प्रदर्शन के चलते चर्चा में आये थे|
  4. के एल राहुल(K.L.Rahul)  ने 2010-2011 में अपने फर्स्ट क्लास मैचों के पहले सीजन में 1033 रन बनाये थे,जिसमें इन्होंने 3 शतक बनाए और फाइनल मैच में महाराष्ट्र के खिलाफ 131 रनों की लाजवाब पारी खेली|
  5. के एल राहुल(K.L.Rahul)  ने 2018 में आईपीएल में किंग्स XI पंजाब के लिए 659 रन बनाए|
  6. के एल राहुल(K.L.Rahul) के पिताजी सुनील गावस्कर के बहुत बड़े फैन थे| उन्होंने अपने बेटे राहुल का नाम सुनील गावस्कर के बेटे रोहन गावस्कर का नाम समझकर रखा|
  7. के एल राहुल(K.L.Rahul) ने मैट्रिक की परीक्षा 90 प्रतिशत अंक लाकर पास की थी परन्तु फिर भी उन्होंने क्रिकेट में ही अपना करियर बनाने की सोची|
  8. के एल राहुल(K.L.Rahul) से पहले भारत के लिए अपने पहले वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रोबिन उथप्पा का था,उन्होंने साल 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ 86 रनों की पारी खेली थी| इसके बाद के एल राहुल ने इनका रिकॉर्ड तोड़ा|
  9. के एल राहुल(K.L.Rahul) ने 2013-2014 के घरेलू सीजन में 1158 रन बनाए थे और सबसे अधिक रन बनाने के मामले में केदार जाधव के दूसरे खिलाड़ी रहे थे|
  10. के एल राहुल(K.L.Rahul) पूर्व महान बल्लेबाजों में राहुल द्रविड़ को अपना आदर्श मानते हैं|
  11. के एल राहुल(K.L.Rahul) भारत के केवल तीसरे ऐसे बल्लेबाज, जिन्होंने अंतरष्ट्रीय क्रिकेट के तीनो फॉर्मेट में शतक बनाए हैं|
  12. के एल राहुल(K.L.Rahul) और शिखर धवन ने 2018 के इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के लिए टेस्ट मैचों की दोनों पारियों में 60 रन की साझेदारी बनाई, साल 1996 की बाद यह पहला मौका था,जब भारतीय ओपनिंग जोड़ी ने दोनों पारियों में 50 रन से ऊपर या 50 रन की साझेदारी की हो| वर्ष 1996 में सुनील गावस्कर और श्रीकांत ने इंग्लैंड के खिलाफ 50 या 50 से ऊपर की साझेदारी की थी|
  13. के एल राहुल(K.L.Rahul) अपने पहले टेस्ट मैच और पहले वनडे मैच में ओपनिंग करते हुए शतक लगाने वाले पहले बालेबाज बने|
  14. के एल राहुल(K.L.Rahul) खेल के तीनो प्रारूपों में छक्के लगाकर शतक बनाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज हैं|
  15. 2018 की इंग्लैंड सीरीज में ऋषभ पंत और के एल राहुल की जोड़ी चौथी ऐसी भारतीय जोड़ी बनी, जिसने एक टेस्ट मैच में पाँच या पाँच से ज्यादा कैच पकड़े हो|
  16. राहुल ने भारत-वेस्ट इंडीज दौरे पर पहले मैच में 51 गेंदों में    नाबाद 110 रन बनाए थे|

 

“जीतूंगा मैं खुद से वादा करो, जितना सोचते हो,

कोशिश उससे ज्यादा करो, तकदीर भी रूठे पर हिम्मत न टूटे,

मजबूत इतना अपना इरादा करो…. ”

के एल राहुल की जीवनी| Best K.L.Rahul Biography in Hindi.

Facebook- Not Available 

Twitter –  Click Here

Instagram – Click Here

दोस्तों, ‘आपको हमारा यह आर्टिकल के एल राहुल  की जीवनी| Best K.L.Rahul Biography in Hindi. कैसा लगा आप हमें कमेंट करके बताए और हमारे इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करना ना भूले|

Follow Us 

Facebook :– Click Here

Twitter :– Click Here

Instagram :–  Click Here

Thanks for Reading
Sanjana Singh


यह भी पढे:- Click Here 

नीरज चोपड़ा की जीवनी| Best Neeraj Chopra Biography in Hindi.

93. नीरज चोपड़ा की जीवनी| Best Neeraj Chopra Biography in Hindi.

नीरज चोपड़ा जिन्हें जावेलिन थ्रोइंग के क्षेत्र में 'जवान जावेलिन थ्रोवर' के रूप में पहचाना जाता है, एक प्रमुख भारतीय खिलाड़ी हैं| उन्होंने अपनी प्रतियोगिताओं में अनगिनत मेडल और पुरस्कार जीते हैं और उनका नाम भारतीय खेल के इतिहास में ...
जिया शंकर की जीवनी| Best Jiya Shankar Biography in Hindi.

92. जिया शंकर की जीवनी| Best Jiya Shankar Biography in Hindi.

जिया शंकर, जिन्हें मुंबई के सपनों के शहर में जन्मा हुआ है, यह एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं, जो न केवल खूबसूरत दिखने में हैं, बल्कि उनमें बहुत ही विशेष प्रतिभा भी हैं| जिया शंकर ने टीवी शो "मेरी ...
अभिषेक मल्हान की जीवनी| Best Abhishek Malhan Biography in Hindi.

91. अभिषेक मल्हान की जीवनी| Best Abhishek Malhan Biography in Hindi.

अभिषेक मल्हान, एक प्रसिद्ध भारतीय यूट्यूबर हैं, जिन्होंने अपने यूट्यूब चैनल "फुकरा इंसान" पर वीडियो अपलोड करके प्रसिद्धि और पहचान हासिल की हैं| उन्होंने अपने सपनों को पूरा करने के बाद यूट्यूबर बनने का निर्णय लिया और अपने यूट्यूब चैनल ...
एलविश यादव की जीवनी| Best Elvish Yadav Biography in hindi.

90. एलविश यादव की जीवनी| Best Elvish Yadav Biography in hindi.

दोस्तों, हम आज बात करने जा रहे हैं,  सोशल मीडिया के एक बहुत ही बड़े इन्फ्लून्सर और क्रीएटर जो की भारत या विदेशों मे भी अपनी पहचान बना ली है| जिनका नाम एलविश यादव हैं| आज की दुनिया एलविश एक ...
पुनीत सुपरस्टार की जीवनी| Best Puneet Superstar Biography in Hindi.

89. पुनीत सुपरस्टार की जीवनी| Best Puneet Superstar Biography in Hindi.

दोस्तों हम आज बात करने वाले हैं लॉर्ड पुनीत की| जो अपने मजेदार वीडियो के लिए बहुत प्रसिद्ध और लोग उन्हे उनकी  वीडियो के द्वारा ही जानते हैं| जिन्हे वह इंस्टाग्राम, टकाटक और अन्य प्लेटफॉर्मों पर पोस्ट करते हैं| आज ...
मनीषा रानी की जीवनी| Best Manisha Rani Biography in Hindi.

88. मनीषा रानी की जीवनी| Best Manisha Rani Biography in Hindi.

दोस्तों, हम आज बात करने जा रहे हैं, बिहार के मुंगेर में जन्मी मनीषा रानी की| यह एक सोशल मीडिया इन्फुलेंसर के साथ-साथ टिक टोकर, इंस्टाग्राम स्टार, मॉडल, यूट्यूबर भी हैं| इनकी आवाज और इनकी अदाओं के ना जाने कितने ...