69. हार्दिक पंड्या की जीवनी| Best Hardik Pandya Biography in hindi.

हार्दिक पंड्या की जीवनी| Best Hardik Pandya Biography in hindi.
हार्दिक पंड्या की जीवनी| Best Hardik Pandya Biography in hindi.
Best Hardik Pandya Biography in hindi.

हार्दिक पंड्या टीम इंडिया का एक ऐसा बैटिंग ऑल-राउंडर खिलाड़ी हैं, जिसने टीम  इंडिया के लिए पेसर ऑल-राउंडर की दिक्कत दूर कर दी|

हार्दिक पंड्या का पूरा नाम हार्दिक हिमांशु पंड्या हैं| इनका जन्म सूरत, गुजरात में 11 अक्टूबर,1993 को हुआ था|

यह आई पी एल में मुंबई इंडियंस की टीम की ओर से खेलते हैं| इन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत बरोड़ा की टीम से की थी| यह राइट हैंड बैट्समैन और राइट आर्म मीडियम फ़ास्ट बॉलर हैं| साल 2015 में इन्होंने अपने आइपीएल के करियर की शुरुआत की|

मुंबई इंडियंस की टीम ने साल 2015 में इस ऑल-राउंडर को 10 लाख की बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया था| हार्दिक को मुंबई इंडियंस टीम में शामिल करने में रिक्की पोंटिंग का बहुत बड़ा हाथ था, हार्दिक उनकी पहली पसंद थी|

आईपीएल के इस साल में इनका प्रदर्शन बहुत ही अच्छा रहा| इन्होंने अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपने टी-20 क्रिकेट करियर की शुरुआत 26 जनवरी,2016 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया|

पंड्या का निकनेम हैरी हैं,इन्हे गाने सुनना बहुत पसंद हैं| हार्दिक पंड्या ने अपने एक दिवसीय अंतराष्ट्रीय करियर की शुरुआत 16 अक्टूबर, 2016 को न्यू-ज़ीलैण्ड की टीम के खिलाफ किया| इन्होंने अपने डेब्यू मैच में शानदार बॉलिंग करके 3 विकेट लिए और 32 गेंदों पर 36 रन की नाबाद पारी खेली और सभी को अपनी प्रतिभा से अपनी ओर आकर्षित कर लिया|

हार्दिक पंड्या की जीवनी| Best Hardik Pandya Biography in hindi.

हार्दिक पंड्या का जीवन परिचय-

  नाम    हार्दिक पंड्या
  पूरा नाम   हार्दिक हिमांशु पंड्या
  निकनेम   हैरी
  जन्म तिथि   11 अक्टूबर, 1993
  जन्म स्थान   सूरत, गुजरात
  आयु   25 साल
  माताजी का नाम   नलिनी पंड्या
  पिताजी का नाम   हिमांशु पंड्या
  बड़े भाई का नाम   क्रुणाल पंड्या
  राष्ट्रीयता   भारतीय
पत्नी का नाम  नताशा स्टेनकोविक 
बटे का नाम  अगस्तया 

 

  ग्रहनगर   वड़ोदरा, गुजरात
  स्कूल   एम के हाई स्कूल,वडोदरा
  धर्म   हिन्दू
  शैक्षिक योग्यता   9वीं कक्षा
  पेशा   क्रिकेटर
  घरेलु टीम   बरोडा
  जाति   ब्राह्मण
वैवाहिक स्थिति   विवाहहित 
पत्नी का नाम  नताशा स्टेनकोविक 
बटे का नाम  अगस्तया
कोच अजय पंवार
सालाना कमाई   लगभग 4.6 करोड़
मासिक कमाई लगभग 36 से 40 लाख 
गेंदबाजी की शैली राइट आर्म फ़ास्ट मीडियम 
आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस

हार्दिक पंड्या का लुक-

लम्बाई 6 फ़ीट (लगभग)
वजन(Weight) 75 किलो(लगभग)
बालों का रंग काला
आँखों का रंग  हल्का भूरा 

हार्दिक पंड्या का जन्म,शिक्षा और निजी जीवन-

हार्दिक पंड्या का जन्म 11 अक्टूबर,1993 को सूरत, गुजरात में हुआ था| इनकी माताजी का नाम नलिनी पंड्या और पिताजी का नाम हिमांशु पंड्या हैं| इनका एक बड़ा भाई भी हैं, जो की इनकी तरह इंडियन क्रिकेट टीम में अपना डेब्यू कर चूके हैं|

जिनका नाम क्रुणाल पंड्या है| हार्दिक पंड्या के पिताजी को क्रिकेट में बहुत रूचि थी|

इसलिए हार्दिक पंड्या को भी क्रिकेट में बहुत रूचि हुई| हार्दिक पंड्या के पिताजी हार्दिक पंड्या को कई बार स्टेडियम मैच दिखाने  के लिए भी ले जाते थे|

हार्दिक पंड्या ने अपनी पढ़ाई सूरत,गुजरात में एम के हाई स्कूल नामक स्कूल में की|

हार्दिक पंड्या को पढ़ाई में अधिक रूचि नहीं थी| इसलिए नवीं कक्षा में फ़ैल होने पर इन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और क्रिकेट में अपना करियर बनाने की ठान ली| 

हार्दिक पंड्या का अंतराष्ट्रीय करियर-

हार्दिक पंड्या ने अपने अंतरष्ट्रीय करियर की शुरुआत 26 जनवरी, 2016 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 में किया|

इस मैच में इनकी बैटिंग नहीं आयी लेकिन बोलिंग में इन्होंने 3 ओवर में 37 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट लिए थे और यह मैच टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया से 37 रन से जीता था| 

हार्दिक पंड्या ने अपने टी-20 अंतराष्ट्रीय करियर में 38 मैचों की 24 पारी में 16.4 की औसत से 296 रन बनाये हैं|

इसके बाद इन्हें 16 अक्टूबर,2016 को न्यू-ज़ीलैण्ड के खिलाफ एक दिवसीय मैच में अपना डेब्यू करने का मौका मिला|

इन्होंने अपने डेब्यू मैच में शानदार बॉलिंग करके 3 विकेट लिए और 32 गेंदों पर 36 रन की नाबाद पारी खेली और सभी का मन अपने शानदार प्रदर्शन से खींच लिया|

हार्दिक पंड्या ने अब तक एक दिवसीय अंतराष्ट्रीय में 46 मैचों की 30 पारियों में 29.8 की औसत से 792 रन बनाये हैं|

इन्होंने एक दिवसीय अंतराष्ट्रीय मैचों की सबसे शानदार पारी इंग्लैंड में चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ चेस करते हुए 83 रनों की लाजवाब पारी खेली, लेकिन वह मैच टीम इंडिया हार गया|

लेकिन हार्दिक पंड्या ने इस पारी से सभी को अपनी क्षमता से परिचित करवा दिया था| तभी से यह सबके प्रिय हो गया और चर्चा चारों तरफ होने लगी| यह एक दिवसीय अंतराष्ट्रीय में अब तक 4 अर्धशतक लगा चुके हैं|

 

इसके बाद क्रिकेट का सबसे कठिन फॉर्मेट आया, जिसे टेस्ट मैच कहते हैं| हार्दिक पंड्या ने अपने टेस्ट मैच करियर की शुरुआत श्रीलंका में श्रीलंका के खिलाफ 26 जुलाई, 2018 को किया था|

इन्होंने अपनी टेस्ट मैच की पहली पारी में ही अपने करियर का पहला अर्धशतक लगा दिया और हार्दिक पंड्या को इस मैच में ज्यादा बोलिंग करने का मौका नहीं मिला लेकिन हार्दिक पंड्या ने 3 ओवर में 13 रन देकर अपना करियर का पहला टेस्ट मैच विकेट लिया|

हार्दिक पंड्या ने अब तक 11 मैचों की 18 पारियों में 31.29 की औसत से 532 रन बनाये हैं और कूल 17 विकेट अपने नाम किये हैं|

हार्दिक पंड्या अब तक टेस्ट मैचों में एक शतक और चार अर्धशतक लगा चुके हैं|   

 

हार्दिक  पंड्या का घरेलु करियर-

हार्दिक पंड्या ने अपने घरेलु करियर की शुरुआत बरोडा की टीम की ओर से की थी| बरोडा की टीम को साल 2013-14 का सईद मुस्ताक़ अली ट्रॉफी जीताने में हार्दिक पंड्या की अहम भूमिका थी|

फिर इसके बाद साल 2015 में उनकी यह परिश्रम काम आई और उन्हें आईपीएल में खेलने का मौका मिला| हार्दिक पंड्या को साल 2015 में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने को मिला|

हार्दिक पंड्या के लिए यह मौका बहुत ही शानदार रहा, क्योंकि उन्हें मुंबई इंडियंस की टीम   में रिक्की पोंटिंग और सचिन तेंदुलकर जैसे महान क्रिकेट के दिग्गजों से मिलने का मौका मिला|

मुंबई इंडियंस के लिए उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ साल 2015 में 8 गेंदों पर 21 रन बनाए और 1 विकेट भी लिया और सभी को अपनी हिटिंग पॉवर से चौंका दिया|

इस मैच के बाद सचिन ने यह भविष्याणी की कि यह खिलाड़ी अगले एक से डेढ़ साल में भारतीय टीम का हिस्सा होगा और करीब एक साल बाद यही हुआ हार्दिक पंड्या को एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप की टीम के लिए चुन लिया गया था|        

 

हार्दिक पंड्या का आईपीएल करियर-

साल 2014 में मुंबई इंडियंस में घायल खिलाडियों के बैक-अप के तौर पर प्रैक्टिस कैंप में रखा और उन्होंने मात्र 15 दिनों में ही अपनी बैटिंग,बोलिंग और फील्डिंग से सबको प्रभावित कर दिया|

 

उन्हें अगले आईपीएल सीजन के लिए मुंबई इंडियंस के लिए 10 लाख की बेस प्राइस पर खरीद लिया| हार्दिक पंड्या ने अपना आईपीएल डेब्यू मुंबई इंडियंस की टीम से करते हुए बैंगलोर की टीम के खिलाफ लिया|

इन्होंने अपने पहले मैच दूसरे ही गेंद पर छक्का मारकर आईपीएल में अपना आगाज किया और 6 गेंदों पर 16 रन बनमाकर मुंबई इंडियंस के लिए फिनिशिंग का रोल अदा किया|

इन्होंने मुंबई इंडियंस को कई मैचों में अपनी शानदार बैटिंग के द्वारा संकट से निकाला हैं और जीत हासिल करवाई हैं|

यह अकेले ही  मुंबई इंडियंस को जीत दिलाने का साहस रखते हैं| इनके करियर का सबसे शानदार प्रदर्शन 2019 के आईपीएल सीजन में देखने को मिला, जब इन्होंने कोलकाता की टीम के खिलाफ मात्र 34 गेंदों में धुआँधार 91 रन बनाये और सभी को अपनी हिटिंग पॉवर की क्षमता दिखाई| 

 

हार्दिक पंड्या ने अब तक अपने आईपीएल के करियर में 66 मैचों में 28.86 की औसत से 1086 रन बनाए हैं, जिसमे 3 अर्धशतक शामिल हैं और 66 मैचों में 42 विकेट भी लिए हैं|

ऐसा कहा जा सकता हैं कि यह मुम्बई इंडियंस की टीम के लिए बहुत भाग्यशाली हैं क्योंकि इन्होंने जब से मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़े है| तब से  मुंबई इंडियंस की टीम चार बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी हैं|

मुंबई इंडियंस ने इनकी उपस्थिति में साल 2013, 2015, 2017 और 2019 का खिताब जीती हैं|

हार्दिक पंड्या के बारे में जानने योग्य कुछ महत्वपूर्ण तथ्य-

  1. हार्दिक पंड्या की सबसे रोचक बात यह हैं कि वह पहले लेग स्पिन गेंदबाजी किया करते थे| लेकिन एक दिन उनके कोच  किरन मोरे ने एक मैच में तेज गेंदबाजों की कमी के कारण हार्दिक को तेज गेंदबाजी करने को कहा| हार्दिक पंड्या ने तेज गेंदबाजी की और सबका मन मोह लिया क्योंकि उस मैच में हार्दिक पंड्या ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट अपने नाम किये|   
  2. आईपीएल 2015 सीजन के दौरान क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हार्दिक पंड्या के बारे में एक बात कही थी और वह बात सच हो गयी थी| वो बात यह हैं कि सचिन तेंदुलकर ने कहा था कि हार्दिक पंड्या 1 से डेढ़ महीने के अंतर में इंडियन टीम का हिस्सा बन जायेगे| 
  3. आईपीएल में सिलेक्शन होने से पहले हार्दिक पंड्या को एक मैच की फीस 400 रुपया मिला करती थी| 
  4. हार्दिक पंड्या को बल्ले इक्कठा करने का बहुत शौक था| वह एक मैच के लिए कम से काम 5 से 6 बल्ले आवश्य लेकर जाते थे|  
  5. हार्दिक पंड्या के नाम टेस्ट क्रिकेट में एक मैच में पाँच विकेट लेने का रिकॉर्ड भी हैं| 
  6. हार्दिक पंड्या ने अपना पहला अंतराष्ट्रीय शतक क्रिकेट के सबसे कठिन फॉर्मेट टेस्ट क्रिकेट में हैं| उनहोंने 108 रन बनाए और इस शतक का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आनंद उठाया|
  7. हार्दिक पंड्या का नाम इंडियन टीम में चैंपियनस ट्रॉफी के फाइनल में मशहूर हुआ, जब इस खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ 83 रन की लाजवाब पारी खेली| इन्होंने यह मैच लगभग इंडियन टीम की झोली में कर ही दिया था कि रविंद्र जडेजा ने इन्हें रन आउट करा दिया था| वह इंडिया को मैच नहीं जीता पाए लेकिन उनहोंने अपने फैंस के दिलों में अपनी जगह जरूर बना ली|
  8. साल 2019 में इनके बल्ले से एक और शानदार निकली, इन्होंने कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ रनों का पीछा करते हुए 34 गेंदों पर 91 रन की लाजवाब पारी खेली| 
  9. हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस का लकी चाम भी कहा जाता हैं क्योंकि जब वह मुंबई इंडियंस में आये तो मुंबई इंडियंस ने अपना दूसरा आईपीएल टाइटल जीता|
  10. हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस का हिस्सा शुरू से ही रहे हैं और अब वह मुंबई इंडियंस के लिए ही खेलेंगे| उनकी टीम ने अब तक चार आईपीएल खिताब जीते हैं| साल 2013, 2015, 2017 और 2019 यही चार आईपीएल के साल हैं जो मुंबई इंडियंस ने अपने नाम किये हैं| किसी भी टीम द्वारा यह सबसे ज्यादा आईपीएल टाइटल जीतने का रिकॉर्ड हैं और इस अपने नाम करने में हार्दिक पंड्या का अहम हाथ हैं, यह कहा जा सकता हैं|

Hardik Pandya Social Media / Best Hardik Pandya Biography in Hindi. –

Facebook –  Click Here

Twitter –  Click Here

Instagram – Click Here

दोस्तों, ‘आपको हमारा यह आर्टिकल पोस्ट हार्दिक पंड्या   की जीवनी| Best Hardik Pandya Biography in Hindi. कैसा लगा? आप हमें कमेंट करके बताए और हमारे इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करना ना भूले|

Follow Us 

Facebook :– Click Here

Twitter :– Click Here

Instagram :–  Click Here

Thanks for Reading
Sanjana Singh


यह भी पढे:- Click Here 

नीरज चोपड़ा की जीवनी| Best Neeraj Chopra Biography in Hindi.

93. नीरज चोपड़ा की जीवनी| Best Neeraj Chopra Biography in Hindi.

नीरज चोपड़ा जिन्हें जावेलिन थ्रोइंग के क्षेत्र में 'जवान जावेलिन थ्रोवर' के रूप में पहचाना जाता है, एक प्रमुख भारतीय खिलाड़ी हैं| उन्होंने अपनी प्रतियोगिताओं में अनगिनत मेडल और पुरस्कार जीते हैं और उनका नाम भारतीय खेल के इतिहास में ...
जिया शंकर की जीवनी| Best Jiya Shankar Biography in Hindi.

92. जिया शंकर की जीवनी| Best Jiya Shankar Biography in Hindi.

जिया शंकर, जिन्हें मुंबई के सपनों के शहर में जन्मा हुआ है, यह एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं, जो न केवल खूबसूरत दिखने में हैं, बल्कि उनमें बहुत ही विशेष प्रतिभा भी हैं| जिया शंकर ने टीवी शो "मेरी ...
अभिषेक मल्हान की जीवनी| Best Abhishek Malhan Biography in Hindi.

91. अभिषेक मल्हान की जीवनी| Best Abhishek Malhan Biography in Hindi.

अभिषेक मल्हान, एक प्रसिद्ध भारतीय यूट्यूबर हैं, जिन्होंने अपने यूट्यूब चैनल "फुकरा इंसान" पर वीडियो अपलोड करके प्रसिद्धि और पहचान हासिल की हैं| उन्होंने अपने सपनों को पूरा करने के बाद यूट्यूबर बनने का निर्णय लिया और अपने यूट्यूब चैनल ...
एलविश यादव की जीवनी| Best Elvish Yadav Biography in hindi.

90. एलविश यादव की जीवनी| Best Elvish Yadav Biography in hindi.

दोस्तों, हम आज बात करने जा रहे हैं,  सोशल मीडिया के एक बहुत ही बड़े इन्फ्लून्सर और क्रीएटर जो की भारत या विदेशों मे भी अपनी पहचान बना ली है| जिनका नाम एलविश यादव हैं| आज की दुनिया एलविश एक ...
पुनीत सुपरस्टार की जीवनी| Best Puneet Superstar Biography in Hindi.

89. पुनीत सुपरस्टार की जीवनी| Best Puneet Superstar Biography in Hindi.

दोस्तों हम आज बात करने वाले हैं लॉर्ड पुनीत की| जो अपने मजेदार वीडियो के लिए बहुत प्रसिद्ध और लोग उन्हे उनकी  वीडियो के द्वारा ही जानते हैं| जिन्हे वह इंस्टाग्राम, टकाटक और अन्य प्लेटफॉर्मों पर पोस्ट करते हैं| आज ...
मनीषा रानी की जीवनी| Best Manisha Rani Biography in Hindi.

88. मनीषा रानी की जीवनी| Best Manisha Rani Biography in Hindi.

दोस्तों, हम आज बात करने जा रहे हैं, बिहार के मुंगेर में जन्मी मनीषा रानी की| यह एक सोशल मीडिया इन्फुलेंसर के साथ-साथ टिक टोकर, इंस्टाग्राम स्टार, मॉडल, यूट्यूबर भी हैं| इनकी आवाज और इनकी अदाओं के ना जाने कितने ...