4. बुरे वक्त का भी बुरा वक्त अवश्य आता हैं| Best Bad Time Motivational Story in Hindi.

बुरे वक्त का भी बुरा वक्त अवश्य आता हैं| Best Bad Time Motivational Story in Hindi.

 बुरे वक्त का भी बुरा वक्त अवश्य आता हैं| Best Bad Time Motivational Story in Hindi.
Best Bad Time Motivational Story in Hindi.

दोस्तों, हमारा आज का आर्टिकल बुरे वक्त पर हैं, जो इंसान बुरे में हार मान जाता हैं|

उन्हें इस कहानी को पढ़कर अवश्य कुछ सीखने को मिलेगा|
दोस्तों, हर किसी की जिंदगी में दुख और सुख आते ही रहते हैं लेकिन हमें कभी उससे हार नहीं माननी चाहिए|


हमारे जीवन में जैसे गुरू से हमें ज्ञान प्राप्त होता हैं, वैसे ही जिंदगी भी हमें अपने तरीके से कुछ ना कुछ अवश्य  सिखाती हैं|


तो, आइए दोस्तों एक ऐसी ही बेहतरीन कहानी को पढ़ते हैं और आपको इससे क्या सीखने मिला ये आप हमें कॉमेंट करके जरूर बताए-

बुरे वक्त का भी बुरा वक्त अवश्य आता हैं| Best Bad Time  Motivational Story in Hindi.

एक बार की बात हैं, एक  गुरू अपने सभी शिष्यों के साथ नदी के किनारे नहाने के लिए गए|
सुबह का वक्त था, गुरूजी नदी के किनारे जाकर बैठ गए|


अब गुरू जी को बैठा देख, सभी शिष्यों को लगा कि उन्हें भी अपने गुरू के अनुसार कुछ देर के लिए बैठ जाना चाहिए|

गुरूजी बस निरंतर नदी को ही देखे जा रहे और सभी शिष्य यह देखकर थोड़े से हैरान और परेशान होने लगे|
सुबह से शाम हो गयी, पर गुरूजी नदी में उतरे ही नहीं बस नदी को ही देखे जा रहे थे|


सभी शिष्य इस दृश्य को देखकर बड़े व्याकुल हो गए|
पर गुरु जी के सामने कौन बोले?
ये सोचकर सब चुप बैठे रहे!


लेकिन एक शिष्य का सब्र का बाँध टूट गया, उसने बड़े ही प्यार से गुरूजी से पूछ ही लिया|
गुरूजी….. हम नदी में कब उतरेंगे|
आप किसका इन्तेजार कर रहे हैं?


तब गुरूजी ने उसकी ओर देखा और कहा-
जब इस नदी का बहाव बंद हो जाएगा, तब हम इस नदी में उतरेंगे|

 

सभी शिष्य उनका यह जवाब सुनकर हैरान रह गए|
वो एक दूसरे को देखने लगे, बात उनके समझ में नहीं आ रहीं थीं|


फिर एक और शिष्य ने गुरूजी से अपनी शंका व्यक्त करते हुए कहा-
पर गुरूजी ऐसा तो कभी हो ही नहीं सकता|
ये नदी हैं…… इसका बहाव बंद कैसे हो सकता हैं?


ये नामुमकिन हैं|
फिर गुरूजी ने थोड़ा सा मुस्कुराए और बोले यही हैं आज की शिक्षा….

 

ये जिंदगी बिल्कुल इस बहती हुई नदी की तरह हैं|


जो कभी किसी के लिए नहीं रुकती|


निरंतर बहती रहती है और आगे बढ़ती रहती है|


अब मर्जी तुम्हारी हैं… कि तुम नदी के साथ आगे बढ़ते हो, या फिर एक ही जगह पर डरकर, हारकर, घबराकर बैठे रहते हो|


इस नदी की बहती हुई लहरें, बदलते हुए वक्त की तरह है और वक्त चाहे जैसा भी हो, अच्छा या बुरा बदलता जरूर है|


अगर कभी तुम्हारा वक्त बुरा हो तो हौसला रखना और चाहे कुछ भी हो जाए|


किसी भी परिस्थिति में हिम्मत मत हारना| जिंदगी की इस नदी में आगे बढ़ते रहना, क्योंकि वक्त बदलने में देर नहीं लगती|

बुरा वक्त…….
तुम्हारी जिंदगी में ही नहीं बल्कि सभी की जिंदगी में आता हैं|


फर्क सिर्फ इतना हैं कि कोई बिखर जाता हैं तो कोई निखर जाता हैं|

जिसकी सोच सकारात्मक हैं और जिसमें सीखने का जज्बा हैं वो बुरे से बुरे वक्त में भी अच्छाई को देखता हैं|


ठीक वैसे ही, जैसे कोई रात के अंधेरे में चमकते हुए तारों को देखता हैं|
सुख और दुख इस जिंदगी रूपी नदी की लहरें हैं| जो हर पल बनती रहती हैं और मिटती रहती हैं|

 

लेकिन तुम एक लहरें नहीं हो, तुम इस नदी के जल की तरह हो जो हर हाल में बहता ही रहता हैं और बिना थके, बिना रुके आगे बढ़ता रहता हैं|


तो अगर कभी तुम्हारी जिंदगी में कभी बुरा वक्त आए, तो घबराना मत बस एक बात याद रखना की यह हमेशा रहने वाला नहीं हैं, क्योंकि बुरे वक्त का भी बुरा वक्त आता हैं|

 

दोस्तों, ‘आपको हमारा यह आर्टिकल बुरे वक्त का भी बुरा वक्त अवश्य आता हैं| Best Bad Time Motivational Story in Hindi. कैसा लगा? आप हमें कमेंट करके बताए और हमारे इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करना ना भूले|

Follow Us-

Facebook :– Click Here

Twitter :– Click Here

Instagram :–  Click Here

Thanks for Reading
Sanjana Singh


यह भी पढे:- Click Here 

निर्मला सीतारमण की जीवनी| Best Nirmala Sitharaman Biography in Hindi.

59. निर्मला सीतारमण की जीवनी| Best Nirmala Sitharaman Biography in Hindi.

निर्मला सीतारमण जी वर्तमान में भारत की वित्त मंत्री हैं| यह एक भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्या भी हैं| इन्होंने वित्त मंत्री, वाणिज्य, रक्षा मंत्री और उद्योग मंत्री का भी कार्यभार संभाला हैं| निर्मला सीतारमण भारतीय ...
रणवीर सिंह की जीवनी| Best Ranveer Singh Biography in Hindi.

81. रणवीर सिंह की जीवनी| Best Ranveer Singh Biography in Hindi.

दोस्तों, आज मैं बात करने जा रही हूँ हिन्दी फिल्मों के मशहूर अभिनेता जिन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर फिल्मी दुनिया मे अपना नाम शामिल किया है| जिन्होंने बिना अपने परिवार की सहायता के एक स्टारडम हासिल किया हुआ है| ...
आलिया भट्ट की जीवनी| Best Alia Bhatt Biography in Hindi.

83. आलिया भट्ट की जीवनी| Best Alia Bhatt Biography in Hindi.

आलिया भट्ट भारतीय सिनेमा की सफलतम हीरोइनों में से एक हैं इन्होंने बहुत ही कम उम्र में बॉलीवुड में अपना नाम बना लिया| आलिया भट्ट उन सभी लड़कियों और माता पिता और समाज के लिए एक मिसाल जो लड़कियों कम ...

80. क्रुणाल पंड्या का जीवन परिचय| Best Krunal Pandya Biography in Hindi.

क्रुणाल पंड्या बाँये हाथ के स्पिन गेंदबाज और बाँये हाथ के बल्लेबाज हैं| इनका पूरा नाम क्रुणाल हिमांशु पंड्या हैं| यह बरोडा की टीम के लिए घरेलु क्रिकेट खेलते हैं| उन्हें भारत के ऑल-राउंडर क्रिकेटरों में गिना जाता हैं| तो ...